{"_id":"6ac2c84355eb21f5570e4864","slug":"swarit-won-three-medals-in-the-swimming-competition-ambala-news-c-245-1-kht1014-156051-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तैराकी प्रतियोगिता में स्वरित ने जीते तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तैराकी प्रतियोगिता में स्वरित ने जीते तीन पदक
विज्ञापन
विजेता स्वरित कोच के साथ। कोच
- पलवल में हुई तैराकी प्रतियोगिता के 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 200 मीटर बटरफ्लाई में रजत और 50 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पलवल में चार और पांच अक्तूबर को ऐम स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित आठवीं तैराकी प्रतियोगिता में आदर्श स्विमिंग अकादमी के खिलाड़ी स्वरित जागलान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। स्वरित ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया, जबकि 50 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीता। ये जानकारी आदर्श स्विमिंग अकादमी के कोच अजय सिंहमार ने दी।
उन्होंने बताया कि स्वरित ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तीनों स्पर्धाओं में पदक हासिल किए। वह नियमित रूप से सुबह-शाम अकादमी में तैराकी का अभ्यास करता है। स्वरित गांव पट्टी अफगान का रहने वाला है और ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। पढ़ाई के साथ-साथ वह खेलों में भी विशेष रुचि रखता है। स्वरित इससे पहले भी ओएसडीएवी स्कूल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से झज्जर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुका है। बचपन से ही तैराकी में रुचि रखने वाले स्वरित ने इसे खेल के रूप में अपनाया। तीन पदक जीतने पर स्वरित ने कहा कि वह आगे भी तैराकी में बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत जारी रखेगा। स्वरित की उपलब्धि से अकादमी और स्कूल में खुशी का माहौल है।