{"_id":"6ac2c7199175b7587b0dbef0","slug":"surprise-inspection-of-siwan-cowshed-ambala-news-c-245-1-kht1012-156042-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीवन गोशाला का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीवन गोशाला का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
गोवंश के चारे, पानी, साफ-सफाई, शेड और उपचार व्यवस्था का लिया जायजा
संवाद न्यूज, एजेंसी
कैथल। जिला कैथल गोशाला सेवा संघ के प्रधान आनंद शर्मा करोड़ा ने शनिवार को सीवन स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंश के लिए चारे, पानी, साफ-सफाई, शेड और उपचार सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोशाला प्रबंधन से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी भी ली।
आनंद शर्मा करोड़ा ने कहा कि हरियाणा गोसेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रामचंद्र कंबोज के नेतृत्व में गोशालाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोशालाओं में गोवंश को पर्याप्त चारा, स्वच्छ पानी और समय पर उपचार मिलना जरूरी है। इसके लिए समाज के लोगों को भी आगे आकर सहयोग करना चाहिए, ताकि गोशालाओं में गोवंश की बेहतर देखभाल हो सके। गोशाला सेवा समिति के प्रधान नरेंद्र सैनी ने आनंद शर्मा करोड़ा का स्वागत किया। इस माैके पर पाली सैनी, नरेश सिंगला, राम रतन सैनी मौजूद रहे।