फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Protest against counting of donation boxes, police called

Ambala News: दानपात्र की गिनती का विरोध, बुलाई पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Protest against counting of donation boxes, police called
अंबाला। छावनी के दयालबाग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में रविवार को मंदिर की गुल्लक खोली गई। इस प्रक्रिया के दौरान दान पात्र से 2 लाख 80 हजार रुपये से अधिक की धनराशि निकली। मगर इससे पूर्व संस्था के पूर्व पदाधिकारियों ने विरोध कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासक को स्थिति बिगड़ती देख महेश नगर थाना पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। इसके बाद पुलिस की निगरानी में दानपात्र में मौजूद धनराशि की गणना करवानी पड़ी। वहीं संगत के रोष को देखते हुए हटाए गए पुजारी मनीष को दोबारा से कार्यभार सौंप दिया गया।
विज्ञापन

संस्था के पूर्व प्रधान रोहतास लाल बतरा और संगत ने आरोप लगाया कि कैशियर संदीप गुप्ता और पूर्व महासचिव विजय शर्मा मंदिर पर कब्जा करना चाहते हैं। यह भी आरोप है कि संदीप गुप्ता संस्था का कार्यवाही रजिस्टर उठाकर ले गए थे, जिसे प्रशासक अभी तक रिकवर नहीं कर सके हैं। रविवार सुबह 11 बजे प्रशासक, एमसी सोमनाथ, केयरटेकरों और पुजारियों की मौजूदगी में मुख्य द्वार बंद कर दानपात्र खोले गए। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने 15 दिन पहले बिना कारण हटाए गए पुजारी मनीष की पैरवी की। प्रशासक द्वारा सही जवाब न देने और टालमटोल करने पर शाम को संगत का गुस्सा फूट पड़ा। संगत ने गाड़ी का घेराव करने की चेतावनी दी, जिसके बाद प्रशासक ने पुलिस बुलाई। महेश नगर थाना से एसआई तेजेंद्र टीम के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। हंगामे के कारण दानपात्र की गिनती पूरी नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed