{"_id":"6ac2c7f3049d11cc08019ca4","slug":"sissala-sisamore-team-became-the-winner-in-the-open-handball-competition-ambala-news-c-245-1-kht1014-156055-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता में सिसला-सिसमोर की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता में सिसला-सिसमोर की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
मुख्यातिथि बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। कोच
खेल विभाग की ओर से चौधरी छोटूराम इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
- लड़कों के फाइनल में कैथल को 37-31 से हराया, लड़कियों में कैथल ने लितानी हिसार को 29-24 से दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सेवा संकल्प अभियान के तहत खेल विभाग की ओर से चौधरी छोटूराम इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। लड़कों के वर्ग में सिसला-सिसमोर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि कैथल की टीम दूसरे स्थान पर रही। लड़कियों के वर्ग में कैथल की टीम विजेता और लितानी हिसार की टीम उपविजेता रही। लड़कों के फाइनल मुकाबले में सिसला-सिसमोर की टीम ने कैथल की टीम को 37-31 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं लड़कियों के फाइनल में कैथल की टीम ने लितानी हिसार को 29-24 से मात देकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में लड़कों की 14 और लड़कियों की 10 टीमों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। खेलों को लेकर अब लोगों की सोच में बड़ा बदलाव आया है और अब युवाओं को अभिभावक भी सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं, ताकि वे खेलों में अपना नाम कर सकें। प्रतियोगिता के साथ सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों और बच्चों को ‘नशे को ना, खेलों को हां’ का संकल्प दिलाया गया। करीब 300 बच्चों एवं खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों को स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर हैंडबॉल कोच प्रशांत राय, जूडो कोच जोगिंदर, बॉक्सिंग कोच अमरजीत, मस्तराम, विक्रम, डीपीई संदीप, रजत मोर, भीम अवार्डी गुरमैल मौजूद रहे।