{"_id":"677bfa0ea91d4e3ad80c15fb","slug":"action-today-on-those-who-do-not-pay-property-tax-ambala-news-c-36-1-amb1003-135559-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संपत्ति कर जमा नहीं कराने वालों पर आज कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संपत्ति कर जमा नहीं कराने वालों पर आज कार्रवाई
अंबाला सिटी। बकाया संपत्ति कर होने पर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीते दिनों भी निगम ने संपत्ति कर जमा नहीं कराने पर दुकानों को सील किया। अब मंगलवार से फिर निगम संपत्ति कर न जमा करवाने पर भवन को सील करने की कार्रवाई करेगा। निगम ने पहले भी अभियान चलाया था और कई लोगों ने निगम में बकाया कर जमा कराया था। शहर में ऐसे 162 लोग हैं, जिनका पांच लाख से ऊपर संपत्ति कर बकाया है। यही नहीं शहर में 983 ऐसे लोग भी हैं, जिनके पास निगम का पांच लाख से नीचे संपत्ति कर बकाया है। इनमें से निगम अधिकारियों ने कई लोगों से रिकवरी भी की है। सर्वे की गलतियों से लोग परेशान पहले किए गए सर्वे में काफी गलतियां की गई है। कई लोगों के दस्तावेज में एरिया ज्यादा दिखा दिया गया, जबकि किसी का संपत्ति कर ज्यादा बना दिया गया। इन गलतियों की वजह से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और निगम अधिकारियों को भी दोबारा से रिकॉर्ड को ठीक करना पड़ रहा है। कई लोग तो ऐसे भी निगम में पहुंच रहे हैं, जिनके पास निगम के खाते में 5 लाख तक संपत्ति कर बकाया है, जबकि जब एरिया और आईडी को सत्यापित करते हैं तो वह संपत्ति कर हजारों रुपये भी नहीं रह जाता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।