फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Data of meritorious students must be updated on the portal by the 28th.

Ambala News: पोर्टल पर 28 तक अपडेट करना होगा मेधावी छात्रों का डाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Data of meritorious students must be updated on the portal by the 28th.
अंबाला। मौलिक शिक्षा निदेशालय, हरियाणा ने सत्र 2026-27 के लिए राजीव गांधी स्कॉलरशिप स्कीम के तहत पात्र विद्यार्थियों को लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। निदेशालय की ओर से राज्य के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने अधीन आने वाले स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के मेधावी विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर 28 सितंबर तक अनिवार्य रूप से अपडेट कराएं।
विज्ञापन

---
दिशा-निर्देश और शर्तें
वार्षिक परीक्षा परिणाम के आधार पर अपनी कक्षा में प्रथम श्रेणी में पहला स्थान हासिल करने वाले प्रत्येक सेक्शन/कक्षा से एक छात्र और एक छात्रा को इस छात्रवृत्ति के लिए चुना जाना है। विद्यार्थियों के पास बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। इनके बिना पोर्टल पर नाम रिजेक्ट या डिसेबल हो जाएगा। यदि कोई पात्र छात्र डाटा अपलोड न होने के कारण छात्रवृत्ति से वंचित रहता है, तो संबंधित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, स्कूल मुखिया और कक्षा प्रभारी पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

---
30 सितंबर तक देना होगा प्रमाणपत्र
सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को 30 सितंबर तक निदेशालय में यह प्रमाणपत्र जमा कराना होगा कि उनके जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों द्वारा डाटा अपडेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
- राजीव गांधी छात्रवृत्ति स्कॉलरशिप योजना के तहत मेधावी छात्रों का डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि समय रहते कार्रवाई पूरी हो सके। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ज्योति सभ्रवाल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed