फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three miscreants arrested for attacking and robbing a police officer.

Ambala News: पुलिसकर्मी पर हमला कर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants arrested for attacking and robbing a police officer.
अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में सीआईए-1 टीम के साथ आरोपी। प्रवक्ता - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर जेल पुल के नीचे से सादी वर्दी में गुजर रहे पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में सीआईए-1 और सीआईए नारायणगढ़ की संयुक्त टीम ने देवी नगर के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने के डर से भाग रहा एक आरोपी बाइक फिसलने के कारण गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी टांग में फ्रैक्चर आया है।
सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने खुफिया तंत्र की मदद से मुख्य आरोपी रजत कुमार (निवासी पटियाला) को पटियाला से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम और खुद पर वार करने का प्रयास किया। उसके कब्जे से एक छुरा बरामद हुआ है। वहीं, सीआईए-01 की टीम ने दूसरे आरोपी लब्बहु (निवासी पटियाला) को काबू किया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उनका तीसरा साथी अंबाला में ही किसी अन्य वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने तीसरे आरोपी प्रिंस (निवासी पटियाला) की घेराबंदी की, तो उसने बाइक तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की। हड़बड़ी में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और प्रिंस की टांग में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार दोपहर को लगभग 2 बजे थाना बलदेव नगर क्षेत्र के अंतर्गत जेल पुल के नीचे बदमाशों ने वारदात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed