Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
VIDEO : truck used for sending junk converted into an e-truck can lift three tonnes of weight
{"_id":"673ca7d1b6880107010e5bcf","slug":"video-truck-used-for-sending-junk-converted-into-an-e-truck-can-lift-three-tonnes-of-weight","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कबाड़ भेजे जाने वाले ट्रक को बदला ई ट्रक में, तीन टन उठाता है वजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कबाड़ भेजे जाने वाले ट्रक को बदला ई ट्रक में, तीन टन उठाता है वजन
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 08:29 PM IST
Link Copied
अवधि पूरी होने के बाद जिन ट्रकों को कबाड़ के लिए स्क्रैप के लिए भेजा जाता है, उन ट्रकों को ई ट्रक में बदल कर तीन टन वजन उठाने लायक बना दिया जाता है। एक घंटे में चार्ज होकर यह ट्रक 120 किलोमीटर तक की दूरी तय करता है। एक्सपो मार्ट में चल रहे ईवी इंडिया-2024 में ऐसे ही ट्रकों की प्रदर्शनी की गई है। नोएडा के सेक्टर-73 से से आए दिव्य बंसल कहते हैं कि टाटा 407 ट्रक छह टन का होता है। इसमें 3 टन का भार वहन करने की क्षमता होती है। आठ से 10 साल पुराने ट्रक, जिनको स्क्रैप के लिए भेजा जाने वाला होता है, वह उनको ले लेते हैं और पूरी तरह ई ट्रक में बदल देते हैं। ट्रक की चेसिज का 20 से 25 साल तक चल जाती है। उसका कुछ नहीं बिगड़ता है। ई ट्रक में बदलने के लिए वह ट्रक में से इंजन, डीजल टैंक आदि सभी कुछ निकाल देते हैं। नए सिस्टम लगा देते हैं। चेसिज के बीच में पूरी जगह बैटरियां रख दी जाती हैं। 53 किलोवाट क्षमता है। यह एक घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाता है और 120 किलोमीटर तक चलता है। 80 किलोवाट की मोटर है। दिव्य कहते हैं कि ट्रक को स्क्रैप कराने में भी उत्सर्जन होता है। वह भी बच जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।