{"_id":"6a98c9e85a0aaa7c1104ad9b","slug":"greater-noida-car-occupant-shoots-llb-student-over-overtaking-incident-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: ओवरटेक करने पर स्कॉर्पियो कार सवारों ने एलएलबी छात्र को मारी गोली, आरोपी फरार; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: ओवरटेक करने पर स्कॉर्पियो कार सवारों ने एलएलबी छात्र को मारी गोली, आरोपी फरार; केस दर्ज
Thu, 03 Sep 2026 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:46 AM IST
सार
गोली एलएलबी छात्र के दोनों हाथों से पार होकर कार में जा लगी। उसके बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए। घायल अवस्था में छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
demo
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन दो कारों में रेस के बाद स्कॉर्पियो सवार युवकों ने दूसरी कार पर गोली चला दी। गोली एलएलबी छात्र के दोनों हाथों से पार होकर कार में जा लगी। उसके बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए। घायल अवस्था में छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो दिन इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार सवार हमलावरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
28 अगस्त की रात सुनपुरा गांव निवासी कृष अपनी वर्ना कार से 130 मीटर रोड पर ग्रेनो वेस्ट से तिलपता की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में गौड़ सिटी माॅल से आगे एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार मिली। दोनों में रेस हो गई। कभी वर्ना तो कभी स्काॅर्पियो कार आगे निकल रही थी। करीब 5 किमी तक दोनों कारों में रेस होती रही। रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण रोड पर यातायात कम था।
विज्ञापन
आरोप है कि जब दोनों कार राजेश पायलट गोल चक्कर पर पहुंची तो पीड़ित ने बाएं तरफ से स्कॉर्पियो को ओवरटेक करने की कोशिश की। आरोप है कि तभी स्काॅर्पियो सवार युवकों ने पीड़ित पर गोली चला दी। जो पीड़ित कृष के दोनों हाथों से पार होकर कार में जा लगी। जिसके बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
आरोप है कि स्कॉर्पियो पर नंबर प्लेट नहीं थी। काले रंग की स्कॉर्पियो में कई युवक सवार थे और शीशों पर भी ब्लॅक जेड फिल्म थी। गोली लगने के बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो दिन इलाज के बाद पीड़ित छात्र को घर भेज दिया गया।
इकोटेक-3 कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात कार सवार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।