{"_id":"677d30c7efe5e0b6a30df390","slug":"video-sales-of-heating-appliances-increase-good-business-expected","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सर्दी बढ़ते ही गर्माहट देने वाले उपकरणों की बिक्री में 30 प्रतिशत का उछाल, अच्छे कारोबार की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सर्दी बढ़ते ही गर्माहट देने वाले उपकरणों की बिक्री में 30 प्रतिशत का उछाल, अच्छे कारोबार की आस
जनवरी की शुरुआत में तेज ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। आधी सर्दी बीतने के बाद अब ठंड का असली असर दिखने लगा है। इसके चलते बाजार में गर्माहट देने वाले उपकरणों जैसे गीजर, ब्लोवर और इमर्सन रॉड की मांग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। दुकानदारों के अनुसार बीते कुछ दिनों में इन उत्पादों की बिक्री में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है| सेक्टर 15,18 अट्टा मार्केट, मामूरा, हरौला, इंदिरा मार्केट समेत अन्य मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि दिसंबर में अपेक्षाकृत हल्की सर्दी के कारण इन उपकरणों की मांग धीमी रही। लेकिन जनवरी शुरू होते ही कड़ाके की ठंड ने इलेक्ट्रिक हीटिंग उपकरणों के ग्राहक बढ़ा दिए हैं। नोएडा सेक्टर 18 के एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर के मालिक गजेंद्र भगत बताते हैं, पिछले एक कुछ दिनों पड़ी सर्दी से अब ग्राहकों की संख्या अचानक बढ़ गई है। खासतौर पर गीजर और ब्लोवर की बिक्री में भारी इजाफा हुआ है। सेक्टर 18 अट्टा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि मार्केट में इन उपकरणों की डिमांड बढ़ी है, इसमें 30 प्रतिशत का उछाल देखा गया है। बढ़ती ठंड के बीच व्यापारियों को जनवरी के अंत तक बिक्री में और उछाल की उम्मीद है। सेक्टर 59, मामूरा के एक अन्य दुकानदार जीवन चौधरी ने कहा इमर्सन रॉड और छोटे हीटिंग उपकरण जैसे बजट-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। इससे हमारे कारोबार को काफी लाभ होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।