{"_id":"6ada2917b3a76f22100dac11","slug":"video-naeda-ma-oinalina-khana-magana-ka-taraha-ab-bcaca-ka-le-bha-ghara-btha-bka-kara-ekatavata-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा वाले ध्यान दें: ऑनलाइन खाना मंगाने की तरह अब बच्चों के लिए भी घर बैठे बुक करें एक्टिविटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा वाले ध्यान दें: ऑनलाइन खाना मंगाने की तरह अब बच्चों के लिए भी घर बैठे बुक करें एक्टिविटी
ऑनलाइन खाना मंगाने की तरह अब बच्चों के लिए नृत्य, संगीत, खेल, तैराकी और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां भी आसानी से बुक की जा सकेंगी। इसके लिए शुरू किए गए रे ऐप पर दिल्ली-एनसीआर की 2,500 से अधिक गतिविधियों के विकल्प उपलब्ध हैं। इससे अभिभावकों को बच्चों की पसंद के अनुसार गतिविधियां तलाशने के लिए अलग-अलग वेबसाइट देखने या फोन करने की जरूरत नहीं होगी।
इस ऐप के जरिए लोग गतिविधियों की जानकारी, कीमत, समय और उपलब्धता देखकर बुकिंग कर सकेंगे। इसमें बच्चों के खेलने के क्षेत्र, खेल प्रशिक्षण, व्यायाम, संगीत कक्षाएं, रचनात्मक कार्यशालाएं और परिवार के साथ मनोरंजन के विकल्प शामिल हैं। कंपनी के साथ 1,500 से अधिक गतिविधि संचालक जुड़े हैं।
रे ऐप के संस्थापक सार्थक गुप्ता के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में नई गतिविधियों को शामिल करना और परिवारों को साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।