फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेनो में पांच की मौत: हत्या या आत्महत्या, क्या हुआ था उस रात, जो उलझ गई कहानी; इस रिपोर्ट से सामने आएगा सच

Tue, 20 Oct 2026 01:17 PM IST
Sharukh Khan फिरदौस आलम, अमर उजाला, यमुना सिटी ग्रेटर नोएडा
फिरदौस आलम, अमर उजाला, यमुना सिटी ग्रेटर नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 20 Oct 2026 01:17 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के नगला पदम सिंह गांव में संदिग्ध परिस्थिति में हुई पांच लोगों की मौत  रहस्य बनी हुई है। हत्या या फिर आत्महत्या की कहानी उलझी हुई है। पांच मौतों का सच जानने के लिए ललिता के परिजन सीबीआई जांच की मांग करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, विसरा रिपोर्ट से मौत की वजह खुल सकती है।

विज्ञापन
Greater Noida: Mystery Over Deaths of Five Family Members, Viscera Report May Reveal the Truth
greater noida suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ग्रेटर नोएडा के नगला पदम सिंह गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत अब तक रहस्यमय बनी हुई है। मौत के स्टीक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में हत्या या फिर आत्महत्या की कहानी अब तक उलझी हुई है। हालांकि पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। लेकिन मृतक ललिता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले को ठीक से नहीं सुलझा पाएगी। 


उन्हें शक है कि पुलिस इस पूरे मामले को आत्महत्या का एंगल देकर भविष्य में केस की फाइल बंद कर सकती है। ऐसे में परिजनों का कहना है कि वह मामले की तह तक जाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग करेंगे।
Trending Videos
Greater Noida: Mystery Over Deaths of Five Family Members, Viscera Report May Reveal the Truth
महेश के घर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक महेश के कमरे से कुछ खाने पीने की चीजें, उनका मोबाइल फोन और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य कई सारी चीजों और उपकरणों को बरामद किया था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की थी, जिसमें वारदात वाले दिन मृतक के घर में भी कोई जाता हुआ दिखाई नहीं दिया था। 

 
Greater Noida: Mystery Over Deaths of Five Family Members, Viscera Report May Reveal the Truth
महेश के घर मौजूद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में शक गहरा जाता है कि आखिर अचानक एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत कैसी हुई। फिलहाल पुलिस को विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के रहस्य से अब विसरा रिपोर्ट ही पर्दा उठा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Greater Noida: Mystery Over Deaths of Five Family Members, Viscera Report May Reveal the Truth
महेश के घर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों से पुलिस ने की पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मामले में गिरफ्तार नामजद तीनों आरोपियों से गुप्त रूप से पूछताछ की है। पुलिस खुद हत्या, आत्महत्या या फिर हत्या की साजिश वाली कहानी में उलझी हुई है। पुलिस मामले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज को गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Greater Noida: Mystery Over Deaths of Five Family Members, Viscera Report May Reveal the Truth
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक महेश आर्थिक रूप से कमजोर था। ऐसे में पुलिस को संदेह है कि महेश ने आर्थिक स्थित खराब होने की वजह से कहीं आत्महत्या तो नहीं की। लेकिन पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि केवल संदेह के आधार वह इसे आत्महत्या नहीं कह सकते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed