फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In Knowledge Park-3 as well roads are being widened ahead of construction of new Hindon bridge

ग्रेटर नोएडा: नालेज पार्क-3 में भी नए हिंडन पुल बनने से पहले सड़कें की जा रही चौड़ी

Sat, 17 Oct 2026 07:54 PM IST
Anuj Kumar अनुज कुमार
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:54 PM IST
In Knowledge Park-3 as well roads are being widened ahead of construction of new Hindon bridge
ग्रेटर नोएडा के अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, नालेज पार्क-3 होते हुए ग्रेनो-ग्रेनो वेस्ट लिंक 130 मीटर रोड़ से मिलने वाली सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। करीब 100 करोड़ रुपये के इन प्रोजेक्टों में बीच सड़क खड़े पेड़ और बिजली के खंभे और दूसरे पक्के निर्माण बाधा बने हुए हैं। इनको हटाने की अनुमति अभी तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को काम शुरू होने के बाद भी वन विभाग से नहीं मिल पाई है। ऐसे में यह भी आशंका है कि समय पर अनुमति नहीं मिली तो सड़क हादसे का कारण भी यह बाधाएं बनेंगी।

मौजूदा समय में जगत फार्म से लेकर रामपुर रोटरी होते हुए पुराने प्राधिकरण कार्यालय के सामने से 130 मीटर रोड तक सड़क को चार से छह लेन का किया जा रहा है। इसके लिए सेंट्रल वर्ज को छोटा कर दोनों तरफ एक-एक अतिरिक्त लेन बनाई जा रही है। इसके साथ ही पूरी सड़क पर नए सिरे से बिटुमिन लेयर और जल निकासी जैसे काम भी होने हैं। इसी तरह स्ट्रीटलाइट शिफ्ट करने या नए सिरे से लगाए जाने की कार्यवाही भी होनी है। नालेज पार्क-3 से एलजी चौक, एटीएस डोल्से होते हुए भी इसी तरह सड़क चौड़ी की जा रही हैं। इन सड़कों को मेट्रो लाइन के समानांतर 105 मीटर से जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों को भी चार से छह लेन का किया जाना है।

अभी एटीएस डोल्से सोसाइटी से लेकर जगत फार्म के बीच काम चालू है। यहां केवल रामपुर जागीर से लेकर जगत फार्म के बीच ही करीब 18 से 20 पेड़ चौड़ीकरण के बीच में आ रहे हैं। इसी तरह रामपुर जागीर से एटीएस सोसाइटी और 130 मीटर रोड तक इसी तरह दो दर्जन से अधिक पेड़ आ रहे हैं। कुछ जगह पर मोबाइल टॉवर या यूनीपोल लगाने के लिए हुए पक्के निर्माण भी मौजूद हैं। इनको भी प्राधिकरण के परियोजना विभाग को हटवाने की जरूरत होगी।

हटाया जाएगा किसान आंदोलन की पहचान बना गेट
सड़क चौड़ीकरण के इस काम में पुराने प्राधिकरण भवन, गामा-2 के सामने मुख्य सड़क पर लगे पुराने गेट भी हटाए जाएंगे। इन गेट को किसान आंदोलन के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। प्राधिकरण के इस भवन में संचालित होने के समय कई किसान आंदोलन यहां हुए। आंदोलन उग्र होने और भीड़ पर नियंत्रण के लिए तत्कालीन प्राधिकरण के अधिकारियों ने यहां गेट लगवा दिए थे। इनको बंद कर किसानों को प्राधिकरण के सामने जुटने या दूसरी सड़कों को प्रभावित करने से रोका जाता था। कई बड़े किसान आंदोलन इन गेट ने अपने इतिहास में संजाए हुए हैं।

पेड़ काटने नहीं दूसरी जगह लगाने पर होगा काम
प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के बीच आ रहे पेड़ों को काटा नहीं जाएगा। इसकी जगह इनको दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। 15 साल से अधिक पुराने इन पेड़ों को काटने की जगह ट्रांसलोकेट करने की अनुमति वन विभाग से मांगी गई है। अनुमति के बाद ही इनको शिफ्ट कराया जाएगा। इससे पहले भी नालेज पार्क-3 और एलजी चौक के पास से 90 से अधिक पेड़ों को प्राधिकरण शिफ्ट करा चुका है। इनमें से 90 प्रतिशत से अधिक पेड़ बचा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कुल्लू: राजेश शर्मा बोले- बच्चे रटने की मशीन न बने, कौशल बढ़ा दें रोजगार

17 Oct 2026

सोलन: कांग्रेस पर भाजपा का वार, शैलेंद्र गुप्ता बोले- महिलाओं को 1500 रुपये की गारंटी अधूरी

17 Oct 2026

कानपुर के घाटमपुर में मिशन शक्ति, छात्रा दीक्षा बनीं एक दिन की एसडीएम और दिव्या तहसीलदार

17 Oct 2026

भोरंज: डीसी ने रागी पाउडर के उपयोग व बच्चों के पोषण पर महिलाओं के साथ किया संवाद

नडाला में दही चोरी करते व्यक्ति को पकड़ा, CCTV में कैद हुई घटना

विज्ञापन

मानसा में घायलों से मिलने पहुंचे विधायक का निहंगों ने किया विरोध

हापुड़: डीएम ने मतदाता शिविरों का किया निरीक्षण, बूथ जांचे, बीएलओ से मांगी जानकारी

17 Oct 2026
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: सीओ आवास के सामने दो पुलिसकर्मियों के बीच विवाद, वीडियो वायरल

17 Oct 2026

हमीरपुर: चिट्टा बरामदगी मामले में चंडीगढ़ से महिला गिरफ्तार

वीडियो: दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, गुलाब जामुन में मिले कॉकरोच, माैके पर ही नष्ट करवाई मिठाई

17 Oct 2026

मुरादाबाद: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल में तीमारदारों से ली जानकारी, बुजुर्ग मां को मिला इलाज का भरोसा

17 Oct 2026

धान खरीद सीमा और कटिंग के विरोध में अंबाला में फूटा किसानों का गुस्सा, हिसार हाईवे जाम किया

17 Oct 2026

कानपुर साउथ मैदान पर अंडर-15 क्रिकेट खिलाड़ियों को मिले खास टिप्स

17 Oct 2026

अपना दल के संस्थापन सोनेलाल की जयंती पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि सभा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने पिता के संघर्षों को गिनाया

17 Oct 2026

वीडियो: गुरुजी का तबादला होने पर भावुक हुए विद्यार्थी, विदाई पर फूट-फूटकर रोने लगे

17 Oct 2026

फरीदकोट के 13 नशा हॉटस्पॉट पर पुलिस की दबिश, एसएसपी ने संभाली कमान

भिवानी में पांचवें दिन श्रवण लीला और राम-भरत मिलाप का मंचन, भावविभोर हुए दर्शक

17 Oct 2026

भिवानी में सात दिन के संघर्ष के आगे झुका प्रशासन, विधायक ने जूस पिलाकर करवाया आमरण अनशन समाप्त

17 Oct 2026

भिवानी में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय के बाहर फूंका सरकार का पुतला

17 Oct 2026

पुष्कर के बाद बेरी में उत्तर भारत का सबसे बड़ा पशु मेला सजा, झज्जर में पशुओं की बिक्री शुरू

रोहतक में धान खरीद को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन

17 Oct 2026

फतेहाबाद में अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान जारी, अब तक 8,02,430 क्विंटल खरीद; भड़के किसान

17 Oct 2026

चंडीगढ़ में आउटसोर्स भर्ती पर सीबीआई रेड पर बवाल

वीडियो: डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में धूमधाम से मनाया दशहरा उत्सव

17 Oct 2026

शाहजहांपुर: बंदीगृह में मौत का मामला, विधायक के आने तक परिजनों ने रोका दीपक का अंतिम संस्कार

17 Oct 2026

पीलीभीत: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

17 Oct 2026

VIDEO: गरीब नगर रतनपुरा: बिना नोटिस रातों-रात 5 मकान ढहाने पर फूटा पीड़ितों का गुस्सा, नगर निगम पहुंचकर अफसरों को घेरा

17 Oct 2026

VIDEO: मां भगवती के नौ स्वरूपों की आराधना के बाद निकली भव्य शोभायात्रा

17 Oct 2026

वीडियो: पहाड़ों की रानी में सुहावने माैसम के बीच सैलानियों ने की रिज-मालरोड की सैर

17 Oct 2026

कांगड़ा: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले

17 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed