{"_id":"69024e23fb1230a3040612da","slug":"video-greater-noida-organizers-waited-2025-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: आयोजक करते रहे इंतजार, नहीं पहुंचें खिलाड़ी, बड़े बड़े वादे निकले खोखले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: आयोजक करते रहे इंतजार, नहीं पहुंचें खिलाड़ी, बड़े बड़े वादे निकले खोखले
सरकार की ओर से खेल को बढ़ावा देने के बड़े बड़े वादे तो किए जाते हैं। लेकिन जिले में खेल की स्थिति कुछ ओर ही नजर आती है। जिले स्थित चार से पांच बड़े स्टेडियम सिर्फ नाम के ही बने हुए है। उनका लाभ गौतमबुद्ध नगर की प्रतिभाओं को नहीं मिल पा रहा है। यहीं कारण है कि जिले की उभरती प्रतिभाओं को जिला, मंडल, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से भी वंचित होना पड़ता है। प्रदेशीय स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सोमवार को गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय ट्रायल होने थे। लेकिन ट्रायल में एक भी फुटबॉलर नहीं पहुंचा। जबकि देर शाम तक आयोजक, खिलाड़ियों के आने का इंतजार करते रहे। ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित धूम-मानिकपुर गांव में संचालित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में सोमवार को जिला स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल के ट्रायल होने थे। लेकिन आयोजक देर शाम तक खिलाड़ियों के पहुंचने का इंतजार करते रहे। लेकिन जिले से एक भी फुटबॉलर ट्रायल में नहीं पहुंचा। ऐसे में जिले में खेल को बढ़ावा देने के सरकारी वादों की पोल खुलती हुई नजर आई। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि पंडित दीन दयाल जन्म शताब्दी के अवसर पर 30 अक्तूबर से 04 नवंबर तक कानपुर के क्षेत्रीय खेल कार्यालय के फुटबॉल मैदान पर प्रदेशीय स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन कराया गया था। लेकिन ट्रायल में जिले से एक खिलाडी़ भी नहीं पहुंचा। जबकि कोच व अकादमियों को ट्रायल के बारे में अवगत करा दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।