Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Following Kashi Rishikesh 'Yamuna Maha Aarti' featuring 21000 lamps will be held in Noida first time
{"_id":"6aef0936cfdefea73404dc8d","slug":"video-following-kashi-rishikesh-yamuna-maha-aarti-featuring-21000-lamps-will-be-held-in-noida-first-time-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में पहली बार: काशी-ऋषिकेश की तर्ज पर होगी यमुना महाआरती, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा तट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में पहली बार: काशी-ऋषिकेश की तर्ज पर होगी यमुना महाआरती, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा तट
अब तक काशी और ऋषिकेश की गंगा आरती का दिव्य नजारा देखने के लिए मशहूर रहे शहरों की तर्ज पर नोएडा में भी भव्य यमुना महाआरती होने जा रही है। सेक्टर-94 स्थित यमुना तट पर आज पहली बार ‘श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यहां गंगा आरती की तर्ज पर विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच यमुना की महाआरती होगी। आयोजन में 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जिससे यमुना तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा। शंखनाद, घंटियों की गूंज और आरती के बीच श्रद्धालुओं को काशी और ऋषिकेश जैसा आध्यात्मिक अनुभव देने की तैयारी है। पहली बार होने जा रहे इस आयोजन को नोएडा में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन की नई शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।