Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Door and dress withstanding 1000 degree temperature became the center of attraction in UP Fire Expo
{"_id":"687117dba25c5f0a920f6bc7","slug":"video-door-and-dress-withstanding-1000-degree-temperature-became-the-center-of-attraction-in-up-fire-expo-2025-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी फायर एक्सपो में 1000 डिग्री तापमान झेलने वाला दरवाजा और ड्रेस बनीं आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी फायर एक्सपो में 1000 डिग्री तापमान झेलने वाला दरवाजा और ड्रेस बनीं आकर्षण का केंद्र
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश फायर एंड सेफ्टी एक्सपो एंड कॉन्फ्रेंस (यूएफएसईसी) में विशेष फायर-रेसिस्टेंट दरवाजा और आग बुझाने के लिए बनाई गई नई तकनीक वाली ड्रेस मेहफिल लूट रही है। यह ड्रेस आग की लपटों और 1000 डिग्री के तापमान के बीच भी रक्षक की तरह काम करती है। सुरक्षा उपकरण बनाने वाली नित्यू कंपनी के रीजनल सेल्स मैनेजर निशांत त्यागी ने बताया कि दरवाजा ऐसी विशेष सामग्री से बनाया गया है, जो आग को कई घंटों तक एक स्थान तक सीमित रखता है। इसमें उच्च गुणवत्ता की फायर-रेसिस्टेंट परतें और विशेष लेयर लगाई गई हैं। स्टील के साथ इन परतों का संयोजन इस दरवाजे को 1000 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक तापमान को सहन करने में सक्षम बनाता है। दरवाजे में लगी विशेष लेयर आग की लपटों और भीषण तापमान को दरवाजे के दूसरी ओर जाने से रोकती है। दरवाजे पर विशेष पाउडर कोटिंग की गई है, जो दरवाजे को गरम होने से बचाती है। इस दरवाजे में लगा विशेष शीशा आग की भयावहता को दिखाता भी है। जिससे बाहर के लोग स्थिति का अंदाजा लगा पाते हैं। यह शीशा भी उच्च तापमान को झेलने में सक्षम है। परीक्षण में यह दरवाजा दो घंटे तक आग को रोकने में सफल रहा है। आग की घटनाओं में सबसे बड़ा खतरा आग के तेजी से फैलने से होता है, जिससे रास्ते भी चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में यह दरवाजा रेस्क्यू टीमों और दमकल कर्मियों को भी सुरक्षित संचालन का समय देता है। दरवाजा इमारत, हॉस्पिटल, हॉस्टल, स्कूल, होटल आदि जगह के लिए विशेष तौर पर बनाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।