{"_id":"672623a159666ea895088f2c","slug":"video-demand-for-plants-providing-pure-air-increased-amid-increasing-pollution","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बढ़ते प्रदूषण से निजात के लिए शुद्ध हवा उपलब्ध कराने वाले पौधों की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बढ़ते प्रदूषण से निजात के लिए शुद्ध हवा उपलब्ध कराने वाले पौधों की मांग बढ़ी
बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण शहर की हवा खराब हो रही है। लोग घरों में वायु प्रदूषण से निजात के लिए घरों में प्राकृतिक ऑक्सीजन स्रोत यानी ऑक्सीजन देने वाले पौधे भी लगाने लगे हैं। यह पौधे न केवल शुद्ध हवा प्रदान करते हैं, बल्कि घरों और बालकनी की सुंदरता भी बढ़ाते हैं। पिछले 20 दिन में शुद्ध हवा देने वाले पौधों की मांग बढ़ी है। प्रदूषण की वजह से ऐसे पौधों की मांग बढ़ रही है, जो वायु को शुद्ध करने का काम करते हैं। इन पौधों को लगाने से जहरीली हवा से निपटा भी जा सकता है और वातावरण को साफ और शुद्ध भी बनाया जा सकता है। इन पौधों की सबसे बड़ी खासियत है कि इन्हें देखभाल की भी कम जरूरत होती है। इसमें भी इंडोर प्लांट की सबसे अधिक मांग है। लोग ऐसे पौधे मांग रहे हैं, जो पीएम 2.5 को सोख लेते हैं। इन पौधों को लोग बालकनी, मुख्य दरवाजे, कमरों के अंदर और किचन में रख सकते हैं। अक्तूबर के मध्य तक इनकी कीमत 30 से 100 रुपये थी, जो अब बढ़कर 50 से 200 रुपये तक हो गई है।
रूट्स नर्सरी के माली दिनेश कुमार का कहना है कि शुद्ध हवा उपलब्ध कराने वाले स्नेक प्लांट, एग्लोनिमा पिंक, एरेका पाम, पीस लिली, तुलसी, बैंबू पाम, रबर प्लांट की मांग बढ़ी है। इनमें कई पौधे ऐसे हैं जिन्हें 15 दिन में एक बार पानी देने की आवश्यकता है। पौधें हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को कम करके वातावरण को शुद्ध बनाते हैं। यह प्राकृतिक ऑक्सीजन स्रोत हैं, जो स्वच्छ हवा का स्रोत बन सकते हैं। इन पौधों को घर में लगाने से एक प्राकृतिक वायु शोधक का लाभ मिलता है और लंबे समय तक यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहते हैं। पौधे तनाव को कम करने में भी सहायक होते हैं और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।