Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
DCP Central Noida said entries must be made in register and immediate action in emergency situation
{"_id":"6962769339445420880ea6ad","slug":"video-dcp-central-noida-said-entries-must-be-made-in-register-and-immediate-action-in-emergency-situation-2026-01-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने पढ़ाया नियमों का पाठ: रजिस्टर में एंट्री और आपात स्थिति में करनी होगी तत्काल कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने पढ़ाया नियमों का पाठ: रजिस्टर में एंट्री और आपात स्थिति में करनी होगी तत्काल कार्रवाई
डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने शनिवार को ग्रेनो वेस्ट में सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की। जहां उनको नियमों का पाठ पढ़ाया गया और कहा कि सोसाइटियों की सुरक्षा को लेकर एजेंसियों को अपने काम करने के तरीकों में सुधार करना होगा। सोसाइटी में आने-जाने वाले बाहरी लोगों की एंट्री रजिस्टर में दर्ज करनी होगा। अगर लिफ्ट में फंसने या हादसा होने की आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करनी होगी। एजेंसी के हर सुरक्षाकर्मी का पूर्ण पुलिस सत्यापन भी जरुरी कर दिया गया है। सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी जरुरी है।
ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी में बुजुर्ग महिला से चेन लूट के प्रयास की घटना के बाद सोसाइटियों की सुरक्षा पर सवाल उठा था। आरोप था कि सोसाइटियों में कोई भी किसी भी वक्त आ जा सकता है, लेकिन कोई रोकने व पूछने वाला नहीं होता है। ला रेजीडेंसिया सोसाइटी में भी आरोपी युवक हेलमेल लगाकर काफी देर तक घूमता रहा था। इस घटना के बाद सेंट्रल नोएडा पुलिस ने जरुरी कदम उठाकर सोसाइटियों में काम कर रही सुरक्षा एजेंसियों के संचालकों व कर्मियों के साथ बैठक की। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि निजी सुरक्षाकर्मी पर समाज की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा होता है। ऐसे में किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। सोसाइटी में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि, अपराध या असामाजिक तत्व आता है तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देनी होगी। सभी एजेंसियों को अपने सुरक्षाकर्मियों को पूर्ण सत्यापन करना जरूरी है। ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतनी होगी। सीसीटीवी कैमरों की लगातार निगरानी कराए। रात के समय अतिरिक्त गश्त होनी चाहिए। गेट पर विजिटर एंट्री रजिस्टर होना जरुरी है। उसमें हर आने वाले व्यक्ति की जानकारी दर्ज कराएं। रैपिडो या डिलेवरी बॉय के आईडी कार्ड की ठीक से जांच करें। अगर सोसाइटी में कोई आपात स्थिति होती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई करनी होगी।
उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षा एजेंसियों को गाइडलाइन जारी की गई है। सभी को उसका पालन करना होगा। किसी भी स्तर पर सोसाइटियों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।