फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brainstorming on educational empowerment of firefighters in Noida

नोएडा: अग्निवीरों के शैक्षिक सशक्तिकरण पर मंथन, 14 हजार से अधिक युवा जुड़े

Fri, 29 May 2026 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 06:57 PM IST
Brainstorming on educational empowerment of firefighters in Noida
नोएडा सेक्टर- 62 स्थित राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) में अग्निपथ योजना के अंतर्गत भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना के रेजिमेंटल केंद्रों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें देशभर के 45 रेजिमेंटल केंद्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य अग्निवीरों के शैक्षिक सशक्तिकरण, कौशल उन्नयन और उनके भविष्य के लिए बेहतर शैक्षिक अवसरों को सुनिश्चित करना रहा। कार्यशाला के मुख्य अतिथि मेजर जनरल तमोजीत बिस्वास कहा, अग्निपथ योजना युवाओं को केवल शारीरिक व मानसिक रूप से ही नहीं, बल्कि शैक्षिक रूप से भी सशक्त बनाती है। शिक्षा व्यक्तित्व के निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम है और यह एक ऐसी अमूल्य निधि है जो जीवनभर व्यक्ति के साथ रहती है। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र सेनाएं और भारत सरकार अग्निवीरों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं कि प्रत्येक अग्निवीर को सेवाकाल के दौरान अपनी शैक्षिक योग्यता बढ़ाने के पर्याप्त अवसर प्राप्त हों। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षा और कौशल का समन्वय अग्निवीरों को राष्ट्र निर्माण में प्रभावी योगदान देने और समाज में आदर्श नागरिक के रूप में स्थापित होने में सहायक होगा। एनआईओएस के अध्यक्ष प्रो अखिलेश मिश्र ने कहा कि अग्निपथ योजना केवल सैन्य भर्ती की व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह युवाओं को अनुशासित, आत्मनिर्भर, सक्षम और भविष्य के लिए तैयार करने की एक दूरदर्शी राष्ट्रीय पहल है। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को देश सेवा के साथ-साथ शिक्षा और कौशल विकास के अवसर प्रदान करना उनके सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वासपूर्ण भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में निदेशक (शैक्षिक) डॉ राजीव कुमार सिंह ने कहा कि एनआईओएस सदैव शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। एनआईओएस के सचिव कर्नल शकील अहमद ने कहा कि अग्निवीरों के शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए एनआईओएस और भारतीय सशस्त्र सेनाओं के मध्य स्थापित यह सहयोग भविष्य में और अधिक प्रभावी और व्यापक रूप से आगे बढ़ेगा। भारतीय सेना के प्रतिनिधि लेफ्टिनेंट कर्नल अभिलाष सिंह सेंगर ने भी कार्यशाला को उपयोगी, व्यावहारिक बताते हुए इसकी सराहना की। वर्ष 2023 में एनआईओएस और भारतीय थल सेना, नौसेना व वायुसेना के मध्य संपन्न समझौता ज्ञापन ने अग्निवीरों की शैक्षिक प्रगति व प्रमाणन के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है। इसके जरिए अग्निवीर एनआईओएस के माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक पाठ्यक्रमों से जुड़ रहे हैं। इस पहल के माध्यम से अब तक लगभग 14,000 अग्निवीर एनआईओएस में नामांकन कर चुके हैं। कार्यशाला में अग्निवीरों की शैक्षिक उन्नयन प्रक्रिया, एनआईओएस प्रवेश प्रणाली, मूल्यांकन तंत्र, शिक्षार्थी सहायता सेवाएं, क्रेडिट ट्रांसफर, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास, अपार आईडी, डिजीलॉकर, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, डेटा प्रबंधन और डिजिटल शैक्षिक सेवाओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत तकनीकी व प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लुधियाना में सुविधा केंद्र कर्मचारी हड़ताल पर, लोग परेशान

29 May 2026

बिजली कटौती से परेशान आक्रोशित लोग आधी रात पहुंचे डीएम आवास पर

29 May 2026

Punjab Nikay Chunav Result 2026: पठानकोट में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, कई सीटों पर जीत

Kangra: धर्मशाला में हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना

29 May 2026

Video: आरटीओ कार्यालय के पास तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, मौत

29 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था धड़ाम, जनजीवन अस्त व्यस्त

29 May 2026

सोनीपत के गोहाना में विवादों के बीच नगर परिषद में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, जयकारों के साथ हुआ समापन

29 May 2026
विज्ञापन

जींद के जैजैवंती गांव में जलघर से गांव में कनैक्शन भी नहीं, जनस्वास्थ्य विभाग ने भेज दिया बिल

29 May 2026

रोहतक में पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की गला घोंटकर की हत्या

29 May 2026

Shimla: टूटीकंडी के जंगल में भड़की आग, दमकल कर्मी बुझाने में जुटे

29 May 2026

Bilaspur: बिलासपुर में पंचायत चुनाव के दो चरण शांतिपूर्ण संपन्न, तीसरे चरण के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार

29 May 2026

VIDEO: गाजीपुर पुलिस ने किया युवक की हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

29 May 2026

VIDEO: मऊ में 130 करोड़ की 49 परियोजनाओं का सीएम योगी करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

29 May 2026

Video: चारबाग स्टेशन पर प्लेटफार्म का यात्री शेड गिरा, तीन घायल

29 May 2026

VIDEO: निर्माणाधीन गहरे नाले में गिरकर ढाई साल के मासूम की मौत

29 May 2026

उरई: तूफान में उड़कर गिरा शेड, छत पर सो रहा परिवार घायल

29 May 2026

Video: 24 हजार तक वेतन वाली नौकरियों के लिए रोजगार मेला, युवाओं के इंटरव्यू शुरू

29 May 2026

VIDEO: चंदौली महिला जिलाध्यक्ष की पिटाई के मामले में एक्शन, पांच आरोपियों पर एफआईआर

29 May 2026

Punjab MC Election 2026: भाईरूपा, मालुका और कोटशामीर में अकाली दल मजबूत, AAP उम्मीद से पीछे

VIDEO: मऊ में किसान की गोली मार कर हत्या

29 May 2026

VIDEO: वाराणसी में आंधी-बारिश से बदला मौसम, ट्रॉमा सेंटर के बाहर जलभराव

29 May 2026

रोहतक में रोडवेज डिपो में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना

29 May 2026

करनाल में एंड्योरेंस ट्रायथलॉन इवेंट में राहुल ने चमकाया देश का नाम, तीन दिनों की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा

29 May 2026

बांदा: मोबाइल पर आए अलर्ट के बाद मचा तूफान का तांडव, 90 किमी की रफ्तार से चली हवाओं ने ढाया कहर

29 May 2026

Punjab Nagar Nikay Chunav Result 2026: बठिंडा वार्ड-42 से भाजपा प्रत्याशी रितु जीतीं

मुक्तसर की तीनों नगर काउंसिल में आप का दबदबा, मतगणना जारी

29 May 2026

VIDEO: डंपर-ट्रक की टक्कर से लगी आग, ट्रक चालक की जलकर दर्दनाक मौत

29 May 2026

VIDEO: रीठासाहिब में तीन दिवसीय जोड़ मेले का शुभारंभ

29 May 2026

Punjab MC Election News: पठानकोट में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

Bijnor: भीषण गर्मी से राहत पाने नदी में उतरा रॉयल बंगाल टाइगर, मनमोहक दृश्य कैमरे में कैद

29 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed