{"_id":"677c094ccd670e493b020969","slug":"video-amar-ujala-samvad-organized-at-paramount-floraville-society-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नोएडा की पैरामाउंट फ्लोरविले सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन, लोगों ने गिनाईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नोएडा की पैरामाउंट फ्लोरविले सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन, लोगों ने गिनाईं समस्याएं
नोएडा की पैरामाउंट फ्लोरविले सोसाइटी में बिल्डर की ओर से मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने की बात की जा रही है लेकिन सुविधाओं के नाम पर किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हो रही है। हर सुविधा के नाम पर अलग से चार्ज लिया जा रहा है फिर भी क्लब में बना जिम सभी के लिए खुला नहीं है। जिम में किसी को वर्कआउट करना हो तो 1000 रुपये प्रति माह देने पड़ते हैं। क्लब के रेस्टोरेंट में कोई फंक्शन करवाना होता है तो 6000 रुपये में बुकिंग करवानी होती है, जबकि हम मेंटेनेंस देते ही हैं। सोसाइटी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी काम नहीं करता है। यहां के पानी में टीडीएस बहुत हाई आ रहा है।
सेक्टर 137 स्थित पैरामाउंट फ्लोरविले सोसाइटी में रविवार को अमर उजाला की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सोसाइटी निवासियों ने समस्याएं बताईं। इसके साथ ही बिल्डर पर कई आरोप भी लगाए। सोसाइटी निवासियों ने बताया कि यहां पर 2015 से लोगों ने रहना शुरू किया था। यहां करीब 1521 फ्लैट और 40 दुकानें हैं। सोसाइटी में अब तक करीब 300 फ्लैट की रजिस्ट्री बाकी है। सोसाइटी में एओए काम नहीं कर रही है और सोसाइटी का संचालन बिल्डर की ओर से ही किया जा रहा है। सोसाइटी निवासियों का आरोप है कि बिल्डर की मनमानियां लोगों को परेशान कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।