{"_id":"677fbb572800a637340e5739","slug":"video-amar-ujala-industry-samvad-industrial-area-sector-68-lacks-basic-facilities","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमर उजाला इंडस्ट्री संवाद, औद्याेगिक सेक्टरों में स्वच्छता पर प्रश्नचिन्ह, उद्यमियों को निजी एजेंसी का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमर उजाला इंडस्ट्री संवाद, औद्याेगिक सेक्टरों में स्वच्छता पर प्रश्नचिन्ह, उद्यमियों को निजी एजेंसी का सहारा
नोएडा औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर- 68 में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां पार्किंग, सुरक्षा के साथ साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था नहीं हैं। यहां इंडस्ट्री चलाने वाले उद्यमियों को निजी एजेंसी से साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए सहयोग लेना पड़ रहा है। सेक्टर-68 के ए ब्लॉक स्थित ए-वन कंटेनर कंपनी में आयोजित एनईए-अमर उजाला इंडस्ट्री संवाद कार्यक्रम में जिले के उद्यमियों का दर्द झलका। जिसमें उन्होंने कहा कि जिस देश में पीएम स्वच्छता के लिए मुहिम चला रखी है, उसी की राष्ट्रीय राजधानी से सटे नोएडा में सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम का कहना है कि औद्योगिक सेक्टर में साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। लापरवाही बरतने वाली एजेंसी व संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला के इंडस्ट्री संवाद कार्यक्रम में सेक्टर-68 के अलावा अन्य सेक्टरों में भी साफ सफाई नहीं हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।