{"_id":"6a7a03f66c81a9db0f03dc33","slug":"video-accident-in-noida-lift-suddenly-plummets-woman-terrified-as-it-stops-at-11th-floor-video-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में हादसा: लिफ्ट अचानक नीचे गिरी, महिला की अटकी सांसें, 11वीं मंजिल पर रुकी; Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में हादसा: लिफ्ट अचानक नीचे गिरी, महिला की अटकी सांसें, 11वीं मंजिल पर रुकी; Video
नोएडा सेक्टर-78 स्थित सिक्का कर्मिक ग्रीन्स सोसाइटी में सोमवार रात लिफ्ट में सवार एक महिला के साथ अचानक लिफ्ट नीचे गिरने की घटना सामने आई। महिला 13वीं मंजिल से नीचे जा रही थी। रात करीब आठ बजे लिफ्ट अचानक तेजी से नीचे की ओर जाने लगी। इससे महिला घबरा गई और उसने तुरंत इमरजेंसी बटन दबाया। महिला के मुताबिक, काफी मुश्किल से लिफ्ट 11वीं मंजिल पर जाकर रुकी। इसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली। घटना के बाद महिला ने अपने साथ हुई घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें उन्होंने लिफ्ट के अचानक नीचे गिरने और उस दौरान हुई परेशानी के बारे में बताया। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में लिफ्ट की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।