फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A grand pandal, modeled after the Mayapur ISKCON temple, has been set up in Sector-62; a special event will be held to mark the silver jubilee.

सेक्टर-62 में सजा मायापुर इस्कॉन मंदिर जैसा भव्य पंडाल, सिल्वर जुबली पर होगा विशेष आयोजन

Mon, 12 Oct 2026 09:38 PM IST
Jitender Singh जितेंद्र सिंह
Updated Mon, 12 Oct 2026 09:38 PM IST
A grand pandal, modeled after the Mayapur ISKCON temple, has been set up in Sector-62; a special event will be held to mark the silver jubilee.
नोएडा। सेक्टर-62 की सार्वजनीन पूजा समिति के दुर्गा पूजा के 25वें वर्ष यानी सिल्वर जुबली समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को खेल शक्ति पार्क, बी-ब्लॉक में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजकों ने बताया कि इस बार का पंडाल मायापुर के नवनिर्मित इस्कॉन मंदिर - श्री मायापुर चंद्रोदय मंदिर की थीम पर तैयार किया गया है। समिति के महासचिव कौशिक सेन शर्मा और मीडिया प्रतिनिधि देबलिना रॉय ने बताया कि पंडाल लगभग बनकर तैयार है। इसका प्रवेश द्वार इस्कॉन मंदिर की हूबहू प्रतिकृति है। करीब 7000 वर्ग फीट में फैला यह पंडाल दिल्ली-एनसीआर के सबसे बड़े पूजा पंडालों में से एक होगा। आयोजकों ने बताया कि पूरे मंडप को मेघ-श्याम रंग में सजाया गया है, जिसमें भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं, वृंदावन और कुरुक्षेत्र के दृश्यों को दर्शाया गया है। गर्भगृह को होगला आर्ट (होगला पौधे की सूखी पत्तियों से बनी पारंपरिक कला) से बनाया गया है। मूर्तियों के लिए हिल्टन जैसे 100% रिसाइकिल होने वाले इको फ्रेंडली मटेरियल का इस्तेमाल हुआ है। इसे बनाने में पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से आए 50 से अधिक कारीगरों ने कई हफ्तों तक मेहनत की है। दुर्गा पूजा महोत्सव 16 से 21 अक्टूबर तक चलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सप्तमी को 'अलीबाबा और चालीस चोर' डांस ड्रामा, अष्टमी को इंडियन आइडल फेम देबस्मिता रॉय और बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक सुदेश भोसले की प्रस्तुति होगी। नवमी को बांग्ला बैंड दोहार और आरडी बर्मन बैंड के प्रदीप्त सेनगुप्ता अपने इंस्ट्रुमेंटल बैंड के साथ प्रस्तुति देंगे। पूजा पार्क के सामने अल्पना सजाई गई है और परिसर में पगोडा स्टाइल के स्टॉल भी लगेंगे. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अतिष चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष सुशोभन सरकार, शुभोब्रतो चक्रवर्ती, निरुपम मुखर्जी, महासचिव कौशिक सेन शर्मा, कोषाध्यक्ष सुब्रतो बोस और मीडिया प्रतिनिधि सुतापा मुखोपाध्याय व देबलिना रॉय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद का तिराहे पर फूंका पुतला

12 Oct 2026

बस्ती: भानपुर में सड़क निर्माण से व्यापार प्रभावित, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

12 Oct 2026

VIDEO: कीचड़युक्त सड़क से लोग परेशान, लोहिया वाहिनी ने नगर पालिका कार्यालय का किया घेराव

12 Oct 2026

फैक्टरी भेजा जा रहा जस्ता रोका, माल पकड़ने पर अलीगढ़ में हुआ हंगामा

12 Oct 2026

कठुआ: नवरात्र के पहले दिन जोड़िया दी माता मंदिर पहुंचे डीसी कठुआ, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा

12 Oct 2026
विज्ञापन

जम्मू: पौनी-रियासी मार्ग पर ऑल्टो और कैंटर की आमने-सामने टक्कर, चार लोग घायल

12 Oct 2026

सांबा में कुदरत का कहर: खेतों में बिछी धान की फसल, किसानों की छह महीने की मेहनत बर्बाद

12 Oct 2026
विज्ञापन

सांबा: शारदीय नवरात्र के पहले दिन चीची माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

12 Oct 2026

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का मार्च, राहुल-प्रियंका समेत इंडिया ब्लॉक के कई नेता बस में मौजूद

12 Oct 2026

जम्मू: कटड़ा से निकली त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा यात्रा का रियासी में भव्य स्वागत, जयकारों से गूंजा शहर

12 Oct 2026

इंडिया ब्लॉक के मार्च को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रदर्शन में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने क्या कहा?

12 Oct 2026

चुनाव आयोग पर विपक्ष का हल्लाबोल, आंदोलन के बीच सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने रखी अपनी बात

12 Oct 2026

जम्मू: घगवाल में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का हल्लाबोल, राहुल गांधी का पुतला फूंका

12 Oct 2026

कठुआ: बसोहली में कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

12 Oct 2026

जम्मू: बारिश-ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सीनियर सिटीजन फोरम ने किसानों के लिए मांगा मुआवजा

12 Oct 2026

अमेठी: मिशन शक्ति 6.0 के तहत गौरीगंज में निकली जागरूकता रैली एसपी ने साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

12 Oct 2026

एमपी: पहले बेटे की मौत, 15 दिन बाद पिता ने तोड़ा दम, फिर दादी की मौत; उमरिया के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

12 Oct 2026

हमीरपुर: अवाहदेवी माता मंदिर में दूसरे नवरात्र पर पहुंचे 2 हजार श्रद्धालु, रंगोली में समीरपुर महिला मंडल प्रथम

अयोध्या: सेवा संकल्प अभियान में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

12 Oct 2026

VIDEO: भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की

12 Oct 2026

कुल्लू में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग, क्रिटिकल केयर सेंटर और कैथ लैब से मिलेगी राहत

12 Oct 2026

सिरमौर: नाहन स्कूल में नशे के खिलाफ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश, सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न

12 Oct 2026

10 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप, एक हजार की आबादी परेशान; VIDEO

12 Oct 2026

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल 200 बच्चें हुए पुरस्कृत, VIDEO

12 Oct 2026

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ, VIDEO

12 Oct 2026

दुर्गा प्रतिमा पर पथराव का आरोप, पुलिस जांच में जुटी; VIDEO

12 Oct 2026

माफिया कुंटू सिंह के सहयोगी की 28.90 लाख की संपत्ति जब्त, VIDEO

12 Oct 2026

एचएनबी विवि: छात्रसंघ चुनाव में धांधली के आरोप को लेकर छात्रों का तीन दिनों से चल रहा आंदोलन समाप्त

12 Oct 2026

दिल्ली: प्रदर्शन को लेकर बाराखंबा रोड पर मौजूद आम लोग और प्रदर्शनकारी क्यो बोले?

12 Oct 2026

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यूथ कांग्रेस का मार्च, कनॉट प्लेस-मंडी हाउस मार्ग पर बैठे छात्र और नेता

12 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed