{"_id":"6a982a41361015751c0b7f68","slug":"video-union-minister-of-state-held-a-meeting-with-administrative-officials-in-gurugram-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्य मंत्री ने गुरुग्राम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्य मंत्री ने गुरुग्राम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक
गुरुग्राम में सैट लाइट मैपिंग से जलभराव वाले क्षेत्र की मैपिंग कर उसका निष्तारण किया जाएगा। गुरुग्राम जलभराव न हो इसके लिए अगले साल तक बिल्डरों को भी अपने क्षेत्र में जल निकासी के लिए लाइन बिछाने का काम करना होगा। गुरुग्राम में हो रही समस्या मानेसर, पटौदी, सोहना, रेवाड़ी में न हो इससे पहले वहां पर प्लानिंग की जरूरत हैं। प्राकृतिक नदी-नालों को पुनर्जीवित करने, इंजेक्शन ट्यूबवेल लगाने और सैटेलाइट मैपिंग से जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान पर जोर रहेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम में हाल ही में हुए जलभराव पर प्रभावित नागरिकों से खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान केवल पानी को पंप करके बाहर निकालने से नहीं होगा। इसके लिए शहर के प्राकृतिक जल निकासी तंत्र को बहाल करना, बारिश के पानी का अधिक से अधिक संचयन करना और भूजल का पुनर्भरण सुनिश्चित करना होगा।" उन्होंने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ काम करने का निर्देश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।