{"_id":"6abbc97daf78b8f72e001799","slug":"video-sector-72-boosting-station-in-new-gurugram-to-become-operational-in-october-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन अक्तूबर में होगा चालू, न्यू गुरुग्राम में बढ़ेगी पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन अक्तूबर में होगा चालू, न्यू गुरुग्राम में बढ़ेगी पानी की सप्लाई
न्यू गुरुग्राम के तेजी से विकसित हो रहे सेक्टरों में पानी की आपूर्ति बढ़ाने की तैयारी है। सेक्टर-72 में तैयार किया जा रहा नया वाटर सप्लाई बूस्टिंग स्टेशन अक्टूबर में चालू होने की उम्मीद है। इसके शुरू होने के बाद सेक्टर-58 से 80 तक करीब 40 एमएलडी अतिरिक्त पानी उपलब्ध होगा। इससे इन सेक्टरों में कुल करीब 95 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा सकेगी।
नए बूस्टिंग स्टेशन के शुरू होने से सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन पर भी दबाव कम होगा। इसके बाद सेक्टर-51 स्टेशन की क्षमता का इस्तेमाल सेक्टर-47 से 57 समेत आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पानी पहुंचाने के लिए किया जा सकेगा। यह जानकारी मंगलवार को लघु सचिवालय में हरियाणा सरकार के प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) डीएस ढेसी की अध्यक्षता में हुई 13वीं जिला समन्वय समिति की बैठक में दी गई। बैठक में सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन समेत शहर से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।