{"_id":"6a899c714a7ff204580195a1","slug":"video-sanitation-workers-staged-protest-in-front-of-mla-office-in-gurugram-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: विधायक कार्यालय के सामने सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, कर्मचारियों से हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: विधायक कार्यालय के सामने सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, कर्मचारियों से हुई झड़प
हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में गुरुग्राम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार 17 वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने 24 अगस्त तक अपनी मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। इस हड़ताल की अध्यक्षता इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला उप प्रधान जोगिंदर ने की। हड़ताली निगम कर्मियों ने अग्रसेन चौक, महावीर चौक और बस स्टैंड माता रोड से होते हुए सेक्टर 12 चौक तक प्रदर्शन मार्च निकाला। उन्होंने आम जनता से हड़ताल को समर्थन देने की अपील की। इसके बाद कर्मचारी विधायक मुकेश शर्मा के राजीव नगर स्थित कार्यालय पर पहुंचे। विधायक की गैरमौजूदगी में कर्मचारियों ने कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित कर्मचारियों ने विधायक कार्यालय के बाहर ज्ञापन भी चस्पा किया। इसके बाद कर्मचारी पुराने नगर निगम कार्यालय लौट आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।