{"_id":"6b0871136e0ae514aa0ccafe","slug":"district-level-senior-kabaddi-championship-on-sunday-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108566-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिला स्तरीय सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप रविवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिला स्तरीय सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप रविवार को
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन गुरुग्राम एवं एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय सीनियर कबड्डी एवं बीच कबड्डी चैंपियनशिप रविवार को होगी। प्रतियोगिता का आयोजन कन्या पाठशाला, कोरोला, गुरुग्राम में सुबह 10 बजे से होगा।
प्रतियोगिता के आधार पर जिला गुरुग्राम की टीमों का चयन किया जाएगा, जो 12 और 13 दिसंबर को ग्योग, कैथल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का गुरुग्राम का स्थायी निवासी होना जरूरी है। लड़कों का वजन 85 किलोग्राम से कम तथा लड़कियों का वजन 75 किलोग्राम से कम होना चाहिए। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आठ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और खिलाड़ी का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र लाना होगा। इसके अलावा सभी दस्तावेजों की तीन-तीन फोटोकॉपी भी साथ लानी होंगी।