{"_id":"6b02f82a1c85fef1790eed1a","slug":"video-samarasta-sankalp-yatra-during-the-650th-birth-anniversary-year-of-saint-guru-ravidas-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"संत गुरु रविदास की 650वें जयंती वर्ष में समरसता संकल्प यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत गुरु रविदास की 650वें जयंती वर्ष में समरसता संकल्प यात्रा
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संत गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष में समरसता संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा उनके समानता, सद्भाव और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी। 16 दिवसीय यह यात्रा 2,402 किलोमीटर का सफर तय कर 47 शहरों से होकर गुजरेगी। रविवार को गुरुग्राम में कृष्ण लाल पंवार ने यात्रा का विवरण दिया। यह यात्रा 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी। पंजाब के जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां से शुरू होकर यह उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में संपन्न होगी। यात्रा का मूल उद्देश्य जाति, वर्ग और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एकता और भाईचारे के सूत्र में पिरोना है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर संत गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अपेक्षित गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाया। उनके आदर्शों को सम्मान देना आवश्यक है। नई पीढ़ी को उनके जीवन दर्शन से परिचित कराना भी जरूरी है।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सामाजिक न्याय और अंत्योदय की भावना को सशक्त कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र के उमरी में भव्य गुरु रविदास धाम के निर्माण की घोषणा की है। इस पर लगभग 124 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यहां संत गुरु रविदास जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। यह पहल उनकी महान विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।