{"_id":"6b02a103f81676320e094300","slug":"video-himachal-natural-maize-procurement-rises-fivefold-in-bilaspur-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में 97 किसानों से 274 क्विंटल मक्का की खरीद, 50 रुपये प्रति किलो मिल रहा दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में 97 किसानों से 274 क्विंटल मक्का की खरीद, 50 रुपये प्रति किलो मिल रहा दाम
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:30 PM IST
Link Copied
जिले में प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्का की सरकारी खरीद को इस वर्ष अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। जिले में अब तक 97 किसानों से 274.12 क्विंटल मक्का की खरीद की जा चुकी है। पिछले वर्ष 32 किसानों से करीब 50 क्विंटल मक्का खरीदा गया था। ऐसे में इस वर्ष खरीद में पांच गुना से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
प्रदेश सरकार की ओर से प्राकृतिक मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 40 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलोग्राम किए जाने से किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिल रहा है।
प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों का कहना है कि पहले उन्हें मक्का की फसल 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक बेचनी पड़ती थी, लेकिन अब सरकार की ओर से निर्धारित एमएसपी के कारण उन्हें उचित दाम मिल रहे हैं। किसानों ने प्राकृतिक मक्का का समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उनका कहना है कि सरकार के इस फैसले से किसानों की आय बढ़ने के साथ प्राकृतिक खेती के प्रति उनका रुझान भी बढ़ा है।
विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत कचौली के साई कनौता निवासी रतन लाल और बिलासपुर के धौलरा निवासी अखिल शर्मा पिछले तीन-चार वर्षों से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। वे हल्दी, मक्का सहित विभिन्न फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि आत्मा परियोजना के माध्यम से उन्होंने अपनी मक्का की फसल सरकारी खरीद केंद्र पर बेची है।
इसी तरह श्री नयना देवी जी विकास खंड की ग्राम पंचायत कुटैहला के कृष्ण लाल और मंगल सिंह भी प्राकृतिक खेती के माध्यम से हल्दी, मक्का, गेहूं और अदरक का उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से फसलों के लिए एमएसपी तय किए जाने से अब उत्पादों के बेहतर दाम मिल रहे हैं।
घुमारवीं विकास खंड के कोठी निवासी राम लाल और कुठेहड़ा मरहाणा के किशोर कुमार पिछले सात-आठ वर्षों से प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि पहले फसलों के उचित दाम नहीं मिल पाते थे, लेकिन अब सरकार की खरीद व्यवस्था से राहत मिली है।
वहीं, अजय रतन और ओम प्रकाश ने भी कहा कि पहले मक्का को 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक बेचना पड़ता था, जबकि अब सरकार की ओर से 50 रुपये प्रति किलो का दाम मिलने से किसानों को आर्थिक लाभ हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।