{"_id":"6ad3767597a3406a89095261","slug":"video-road-remained-dug-up-for-two-and-half-months-right-under-noses-of-municipal-corporation-officials-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: ढाई माह से खुदी सड़क, अफसरों की निगरानी में नहीं सुधरे हालात: सीएम सैनी भी दो बार देख चुके बदहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: ढाई माह से खुदी सड़क, अफसरों की निगरानी में नहीं सुधरे हालात: सीएम सैनी भी दो बार देख चुके बदहाली
नगर निगम अधिकारियों की नजरों के सामने ढाई माह से सड़क खुदी पड़ी है, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। उपायुक्त के आवास के सामने सड़क की बदहाली से रोजाना गुजरने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
हालात ऐसे हैं कि लोग व्यवस्था को कोसते हुए निकलने को मजबूर हैं। हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री भी दो बार इस सड़क को देख चुके हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल होने के दौरान भी मुख्यमंत्री की इस सड़क पर नजर पड़ी थी। इसके बावजूद ढाई माह बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। सड़क खुदी होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। खासकर उपायुक्त आवास के सामने स्थिति अधिक खराब बनी हुई है।
स्थानीय लोगों की नाराजगी इस बात को लेकर है कि जब अधिकारियों के आवास के सामने ही सड़क की यह स्थिति है और मुख्यमंत्री भी इसे देख चुके हैं, तो आम लोगों की समस्याओं के समाधान में कितनी गंभीरता बरती जा रही होगी। अब सवाल यह है कि नगर निगम के अधिकारी इस सड़क को दुरुस्त करने के लिए कब कदम उठाएंगे और लोगों को इस परेशानी से कब राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।