{"_id":"696a43578817a1525d09efab","slug":"video-gurugram-police-arrested-suspect-belonging-to-an-international-gang-2026-01-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का आरोपी पकड़ा, सस्ते दाम पर आईफोन देने के नाम पर करता था ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का आरोपी पकड़ा, सस्ते दाम पर आईफोन देने के नाम पर करता था ठगी
सस्ते दाम में आईफोन दिलवाने का लालच देकर एक नेपाल मूल के युवक से दो लाख रुपये की ठगी और चोरी करने के मामले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने नेपाल से युवक को सुशांत लोक में बुलाया था। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान मूल रूप से बिहार के जिला सीतामढ़ी के पोखेरा गांव निवासी मोहम्मद गालिब रजा के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी दिल्ली के पहाड़गंज में किराए पर रहता है। पीड़ित की शिकायत पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
पिछले साल 29 दिसंबर को नेपाल निवासी शिकायतकर्ता भारत शाही ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि नेपाल में उसकी मुलाकात भारत के रहने वाले दो युवकों से हुई थी, जिन्होंने अमेरिका से आई फोन मंगवाकर सस्ते दामों में देने की बात कही थी। पीड़ित ने आरोपियों की बातों में आकर भारत में मोबाइल लेने के लिए दो लाख रुपये लेकर आ गया। आरोपियों ने पीड़ित के लिए सुशांत लोक में एक होटल भी बुक करा दिया था। जब होटल के कमरे में वह आरोपियों के साथ बात करते हुए लघुशंका के लिए बाथरूम में गया तो उसी दौरान आरोपी उनके दो लाख रुपये और उनका मोबाइल चोरी करके भाग गया। आरोपियों ने जाते हुए होटल के कमरे के गेट को भी बाहर से लॉक कर दिया था। अपराध शाखा सेक्टर-43 के इंचार्ज निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र से आरोपी मोहम्मद गालिब रजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दो लाख रुपये में से 50 हजार रुपये उसके हिस्से में आए थे। वह नेपाल मूल के कई युवकों को सस्ते दाम में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का लालच देकर ठगी और चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।