{"_id":"6a96b7012d6e135c34066988","slug":"video-gurugram-27th-day-of-municipal-corporation-employees-strike-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल का 27वां दिन, निकाली रैली, सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल का 27वां दिन, निकाली रैली, सरकार का पुतला फूंका
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल के साथ 31 अगस्त को पंचकूला स्थित हरियाणा निवास में कथित दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय से अग्रसेन चौक और पुराने रेलवे रोड तक मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इसके बाद कर्मचारी वापस पुराने निगम कार्यालय पहुंचे। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। राज्य उपप्रधान एवं इकाई प्रधान बसंत कुमार ने सरकार पर सफाई और सीवर कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अन्य श्रेणियों में नियमित पदों पर भर्ती की व्यवस्था है तो सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन के लिए नियमित भर्ती कर ठेका प्रथा समाप्त क्यों नहीं की जा रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।