{"_id":"6a96baff78e255645107d3db","slug":"joyful-cries-echoed-on-the-street-elderly-women-from-the-market-turned-guardian-angels-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99651-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क पर गूंजी किलकारी...फरिश्ता बनीं बाजार की बुजुर्ग महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क पर गूंजी किलकारी...फरिश्ता बनीं बाजार की बुजुर्ग महिलाएं
विज्ञापन
सोहना में गर्भवती महिला ने सड़क पर बच्ची को दिया जन्म। जच्चा व बच्ची दोनों ही स्वस्थ।
सोहना में पति के साथ बाजार आई महिला ने सड़क पर बच्ची को दिया जन्म
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार सुबह इंसानियत और सूझबूझ की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। बाजार में खरीदारी करने आई एक गर्भवती महिला को अचानक तीव्र प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। अस्पताल पहुंचने का समय न रहते देख बाजार में मौजूद बुजुर्ग महिलाओं ने तुरंत मोर्चा संभाला और सड़क पर ही सुरक्षित प्रसव कराया। फिलहाल मां और नवजात बच्ची दोनों सुरक्षित हैं।
खरीदारी के दौरान अचानक उठा दर्द
धौज गांव निवासी तारीफ गर्भवती पत्नी रजिया के साथ सुबह करीब साढ़े 11 बजे मुख्य बाजार में खरीदारी कर रहे थे, तभी रजिया को अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई और वह दर्द से कराहती हुई सड़क पर ही लेट गई। पत्नी की यह हालत देख पति तारीफ घबरा गए और उन्होंने आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई।
बुजुर्ग महिलाओं ने निभाया मसीहा का फर्ज
सड़क पर महिला को दर्द से तड़पता देख बाजार में मौजूद बुजुर्ग महिलाओं ने तुरंत घेरा बनाकर महिला की मदद की। उन्होंने सुरक्षित तरीके से बच्ची को जन्म दिलाने में सहायता की। बच्ची के जन्म के बाद पति ने एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस से मां और नवजात बच्ची को सोहना नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों ने भी उनकी अच्छी हालत की पुष्टि की है। -डॉ. रणविजय, प्रशासनिक अधिकारी, नागरिक अस्पताल