फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The MLA demanded compensation for farmers during the monsoon session.

Gurugram News: मानसून सत्र में विधायक ने किसानों को मुआवजा देने की मांग की

Tue, 01 Sep 2026 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
The MLA demanded compensation for farmers during the monsoon session.
मानसून सत्र में पटौदी की मांगों को विधायक विमला चौधरी ने हरियाणा विधानसभा में प्रमुखता से उठाते
50 एकड़ में फैली गेहूं की फसल जल गई थी, सड़क व अनाज मंडी से संबंधित मुद्दे को भी रखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पटौदी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और जनहित की मांगों को सदन के समक्ष प्रमुखता से रखा। विधायक बिमला चौधरी ने विधानसभा के मानसून सत्र में रामपुर से जाटौली मंडी होते हुए टोड़ापुर तक मुख्य सड़क का निर्माण जल्द करवाने की मांग रखी।
साथ ही मिर्जापुर से जाटौली मंडी तक सड़क निर्माण, जमालपुर चौक से ताजनगर तक मुख्य सड़क निर्माण की मांग रखी। गांव खोड में कुछ महीने पहले लगभग 50 एकड़ खड़ी गेंहू की फसल जलने से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा प्रदान करने की मांग भी विधायक ने रखी। साथ ही पटौदी की सब्जी मंडी को अनाज मंडी में शिफ्ट करने की मांग रखी। इससे क्षेत्र के किसानों एवं व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और मंडी व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित किया जा सकेगा।
विज्ञापन




विधायक बिमला चौधरी ने बताया कि पटौदी विधानसभा क्षेत्र का विकास और क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सरकार से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed