{"_id":"6a96b787817db6cc4f06eabc","slug":"kmp-expressway-set-for-a-makeover-repair-work-to-begin-this-month-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99652-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: केएमपी एक्सप्रेसवे के बदलेगी सूरत, इस माह में शुरू हो जाएगा मरम्मत का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: केएमपी एक्सप्रेसवे के बदलेगी सूरत, इस माह में शुरू हो जाएगा मरम्मत का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योगों और भारी वाहनों को बड़ी राहत, सड़क के दोनों तरफ की जाएगी नई कारपेंटिंग, टेंडर प्रक्रिया शुरू
नंबर गेम - 60 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के मानेसर से कुंडली तक सड़क की मरम्मत का काम सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) इस काम पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
एचएसआईआईडीसी की ओर से मानेसर से कुंडली तक करीब 83 किलोमीटर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए टेंडर तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही टेंडर अलॉट किया जाएगा और इसके बाद जल्द ही सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। पचगांव से कुंडली तक का यह मार्ग मानेसर सहित कई औद्योगिक क्षेत्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में ट्रक और दूसरे मालवाहक वाहन आते-जाते हैं। दिल्ली, सोनीपत, खरखौदा और मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी यह रास्ता अहम है। परियोजना के तहत सड़क के दोनों तरफ नई कारपेंटिंग की जाएगी।
सड़क खराब होने से वाहन चालकों को परेशानी
मानेसर से कुंडली के बीच कई जगह सड़क की हालत काफी खराब है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण खासकर मालवाहक वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण कई बार वाहनों में नुकसान हो जाता है। इसके अलावा वाहनों में रखा सामान भी खराब होने का खतरा रहता है। केएमपी का यह हिस्सा औद्योगिक क्षेत्रों और आईएमटी मानेसर से जुड़ा हुआ है। सड़क की मरम्मत होने के बाद यहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे माल की आवाजाही भी आसान होगी और वाहनों को खराब सड़क के कारण होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
पचगांव-पलवल हिस्से का 75 प्रतिशत काम पूरा
एचएसआईआईडीसी की ओर से पचगांव से पलवल तक सड़क की मरम्मत का काम भी चल रहा है। इस हिस्से में करीब 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब मानेसर से कुंडली तक के हिस्से की मरम्मत शुरू होने से केएमपी के बड़े हिस्से की सड़क बेहतर हो जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
टेंडर को मंजूरी मिलते ही सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर सड़क मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। फिलहाल केएमपी के पचगांव से पलवल वाले हिस्से में सड़क मरम्मत का काम चल रहा है और करीब 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब जल्द ही मानेसर से कुंडली तक के हिस्से में भी मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। -
परवीन बेनीवाल, मैनेजर, एचएसआईआईडीसी