{"_id":"6a9bf6bb9204d296430bfc2a","slug":"video-gmda-to-adopt-model-for-retaining-rainwater-in-green-belts-in-gurugram-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: बारिश का पानी सड़क पर नहीं, ग्रीन बेल्ट में रोकने का मॉडल अपनाएगा जीएमडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: बारिश का पानी सड़क पर नहीं, ग्रीन बेल्ट में रोकने का मॉडल अपनाएगा जीएमडीए
गुरुग्राम शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) अब सड़कों के साथ ग्रीन बेल्ट को बारिश के पानी की निकासी और भूजल रिचार्ज से जोड़ेगा। जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने इंजीनियरिंग विंग को सनाथ रोड की तर्ज पर मॉडल तैयार कर पूरे शहर में लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सड़क के साथ ग्रीन बेल्ट का लेवल सड़क से नीचे रखा जाएगा, ताकि बारिश का पानी सीधे ग्रीन बेल्ट में पहुंचे और जमीन में समा सके।
सीईओ ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि जहां बारिश का पानी गिरता है, वहीं उसे अधिक से अधिक रोकने की व्यवस्था की जाए। सनाथ रोड पर सड़क के साथ ग्रीन बेल्ट का लेवल नीचे रखा गया है। बारिश का पानी पहले बायो-स्वेल में पहुंचता है और वहां रुकने के बाद सरफेस ड्रेन में जाता है। इससे सड़क पर पानी का बहाव कम होता है और जलभराव की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।