फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi highlighted shortcomings of education system during the SP tenure in Gorakhpur

यूपी: '2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल', सैफई महोत्सव के खर्च पर भी सीएम योगी ने साधा निशाना; गिनाए बदलाव

Sat, 05 Sep 2026 03:25 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 05 Sep 2026 03:25 PM IST
सार

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में ठेके पर नकल होती थी। दूसरे राज्यों के बच्चों की परीक्षा पास कराने तक का ठेका लिया जाता था। इससे यहां के युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। 

विज्ञापन
CM Yogi highlighted shortcomings of education system during the SP tenure  in Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी का बयान - फोटो : @myogiadityanath/अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में ठेके पर नकल होती थी, जिससे युवाओं के सामने पहचान का संकट था। अब शिक्षकों के प्रयासों और नवाचार से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ी है। प्रदेश का सम्मान भी बढ़ा है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने उन शिक्षकों की सराहना की जिन्होंने नवाचार किया और विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाया। पढ़ाई के नए तरीके अपनाने वाले शिक्षकों को मंच पर सम्मानित किया गया। इसका उद्देश्य दूसरे शिक्षकों को भी प्रेरित करना था। उन्होंने सभी शिक्षकों से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करने को कहा। विद्यालयों में बच्चों की रुचि बढ़ाने और उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा में तकनीक का महत्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय एआई, रोबोटिक्स और थ्री-डी तकनीक का है। इनके बढ़ते उपयोग को देखते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों को इन्हें समझना होगा। अभी से इन तकनीकों को अपनाने की जरूरत है। शिक्षा में तकनीक का इस्तेमाल बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना
शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकार की प्राथमिकताओं पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सैफई महोत्सव में पैसा बहाने के बजाय शिक्षा पर खर्च होता। इससे प्रदेश के लाखों बच्चों का भविष्य संवर सकता था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बर्मिंघम से रथ मंगाने में जितना खर्च होता था। उतने में बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सकती थी।

बेसिक शिक्षा में सुधार
मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 से पहले बेसिक शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ था। अब इसमें आमूलचूल परिवर्तन किया गया है। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रदेश में 2,100 से अधिक विद्यालयों के भवनों को बेहतर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह काम पहले भी हो सकता था, लेकिन तब प्राथमिकताएं अलग थीं। योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का शिक्षा मॉडल पूरा देश देख रहा है और सरकार इसे मजबूत करने के लिए लगातार काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed