फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Orry aka Orhan Awatramani talks about Gaurav Khanna and Akanksha Chamola personal Life controversy

गौरव-आकांक्षा विवाद: ‘खुद को सेल्फ मेड कैसे कह सकती हैं?’; आकांक्षा पर फिर भड़के ओरी, कहा- 'चुप नहीं रहूंगा'

Sat, 05 Sep 2026 03:42 PM IST
Kiran Vinod Kumar Jain किरण जैन
Updated Sat, 05 Sep 2026 03:42 PM IST
सार

Orry Interview: ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि ने गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की निजी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव और विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान वे आकांक्षा पर नाराजगी जाहिर करते दिखे। जानिए क्यों?

विज्ञापन
Orry aka Orhan Awatramani talks about Gaurav Khanna and Akanksha Chamola personal Life controversy
ओरी-आकांक्षा चमोला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग के दौरान ओरी और गौरव खन्ना ने साउथ अफ्रीका में करीब एक महीना साथ बिताया। दोनों ने एक ही वैनिटी भी शेयर की और घंटों बातचीत की। यही वजह है कि गौरव और आकांक्षा चमोला के विवाद में ओरी खुलकर गौरव के बचाव में उतरे। अब उन्होंने बताया है कि आकांक्षा की कौन सी बात उन्हें इतनी खली कि वह सोशल मीडिया पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए।

विज्ञापन

Orry aka Orhan Awatramani talks about Gaurav Khanna and Akanksha Chamola personal Life controversy
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

‘मुझे लगा गौरव के नाम का इस्तेमाल हो रहा है’
मैंने गौरव के वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा था। मैं अपने दोस्तों को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हूं। अगर कोई मेरा दोस्त है और मुझे लगता है कि उसके साथ कुछ गलत हो रहा है, तो मैं चुप नहीं रहूंगा। मुझे लगा कि गौरव का नाम इस्तेमाल करके खुद को आगे बढ़ाया जा रहा है और शो को फायदा पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद एक और इंटरव्यू भी आया। मुझे यही समझ नहीं आया कि ऐसा करने की जरूरत क्या थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Orry aka Orhan Awatramani talks about Gaurav Khanna and Akanksha Chamola personal Life controversy
ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम@orry

‘फिर खुद को सेल्फ मेड कैसे कह सकती हैं?’
आप किसी शो पर जाते हो, अपने पति को अंडर द बस फेंक देते हो और फिर खुद को सेल्फ मेड कहते हो। मुझे यह बात समझ नहीं आई। अगर आप करीब 10 साल से किसी इंसान के साथ पति-पत्नी के रिश्ते में रहे हो, तो फिर नेशनल टेलीविजन पर उसके बारे में इतना बुरा कैसे बोल सकते हो? और उसके बाद खुद को सेल्फ मेड वुमन कैसे कह सकते हो?

गौरव का काम और उसका फेम भी आपकी जिंदगी में मददगार रहा है। तो फिर आप यह कैसे कह सकते हो कि सब कुछ सिर्फ आपका अपना है? मैं किसी की मेहनत कम नहीं कर रहा, लेकिन इतने साल साथ रहने के बाद एक-दूसरे की जिंदगी पर असर तो पड़ता ही है।”

विज्ञापन

Orry aka Orhan Awatramani talks about Gaurav Khanna and Akanksha Chamola personal Life controversy
गौरव खन्ना-ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम

'मैं अपने दोस्तों के लिए बहुत प्रोटेक्टिव हूं'
मैं गौरव को जानता हूं। हमने करीब एक महीने तक एक ही वैनिटी शेयर की है। हम घंटों बात करते थे। इसलिए मैं उसके बारे में सिर्फ सोशल मीडिया देखकर बात नहीं कर रहा हूं। मैंने उसके साथ वक्त बिताया है और जानता हूं कि वह कैसा इंसान है। मेरे लिए गौरव एक अच्छा इंसान है। इसलिए जब मुझे लगा कि उसके साथ गलत हो रहा है, तो मैंने अपनी बात रखी। मैं दोस्ती को लेकर बहुत सीधा हूं। अगर मैं किसी का दोस्त हूं, तो उसके दुश्मन का सबसे बड़ा दुश्मन हूं। मैं अपने दोस्तों के लिए बहुत प्रोटेक्टिव हूं।

‘एक अच्छे इंसान को अंडर द बस फेंक दिया’
बाद में जब मुझे पूरा मामला समझ आया, तो मुझे लगा कि यह बहुत गलत है। मुझे लगा कि एक अच्छे इंसान का नाम खराब किया जा रहा है और उसके नाम का इस्तेमाल शो को आगे बढ़ाने के लिए किया गया। ऐसा नहीं है कि उनके जरिए कोई बहुत बड़ी सुपरस्टार बन गईं। लेकिन मुझे लगा कि उनके नाम से फायदा लिया गया और फिर उसी इंसान को अंडर द बस फेंक दिया गया।
मेरी परेशानी यही है। अपनी कहानी बताओ, अपनी जिंदगी के बारे में बात करो, लेकिन किसी ऐसे इंसान का नाम लेकर उसे नीचे मत गिराओ जिसे मैं खुद जानता हूं और जिसे मैं अच्छा इंसान मानता हूं।

Orry aka Orhan Awatramani talks about Gaurav Khanna and Akanksha Chamola personal Life controversy
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला - फोटो : इंस्टाग्राम@akankshagkhanna

गौरव-आकांक्षा विवाद में क्या हुआ?
दरअसल, गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं। ‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा ने पहली बार खुलकर बताया था कि दोनों करीब एक साल से अलग रह रहे हैं..तलाक लेने वाले हैं। इसके बाद गौरव ने भी इस बारे में बात की और कहा कि उनके मन में आकांक्षा के लिए प्यार और सम्मान आज भी है।
हालांकि, शो में गौरव को लेकर आकांक्षा की कुछ बातों पर विवाद हुआ। खासकर उनके उस बयान की काफी चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह गौरव की जगह अपने माता-पिता या अपने पालतू कुत्ते को शो में देखना पसंद करतीं। बाद में आकांक्षा ने अपने इन बयानों पर सफाई भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed