{"_id":"6a9bf8e04ffd6023e108af0e","slug":"roadways-buses-will-remain-deployed-to-assist-school-children-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100080-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्कूली बच्चों की मदद के लिए तैनात रहेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्कूली बच्चों की मदद के लिए तैनात रहेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
बारिश में जलभराव को लेकर सेक्टर-4/7 चौक के पास खड़ी की गई रोडवेज बस। फोटो- विभाग
जिला प्रशासन ने शहर में छह स्थानों पर खड़ी कराईं बसें, बच्चों को घर पहुंचाने में करेंगी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में बारिश के बाद होने वाले जलभराव में स्कूली वाहनों के जाम में फंसने के कारण छोटे बच्चे परेशान होते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने जलभराव होने पर स्कूली बच्चों को सुरक्षित घर तक पहुंचने की व्यवस्था की है। प्रशासन ने शहर में छह स्थानों पर रोडवेज बसें खड़ी कराई हैं, ताकि जलभराव होने पर इन बसों की मदद से बच्चों को जलभराव व जाम से से निकाला जा सके।
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गुरुग्राम डिपो प्रबंधन ने सेक्टर-4/7 चौक, बख्तावर चौक, अतुल कटारिया चौक, सुभाष चौक, वाटिका चौक और हिमगिरी चौक पर रोडवेज बसें खड़ी की हैं। यह बसें सुबह 7 बजे शाम 4 बजे तक खड़ी की गईं। सभी छह बसों पर एक चालक व एक परिचालक की ड्यूटी लगाई गई थी।
डिपो प्रबंधन की ओर से जिला प्रशासन को सभी चालक-परिचालकों के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए गए थे, ताकि समस्या के समाधान के लिए संपर्क किया जा सके। शनिवार को सुबह से ही बूंदाबांदी का मौसम रहा है। हालांकि ज्यादा बारिश न होने से शहर में किसी भी सड़क पर जलभराव नहीं हुआ। वहीं, शनिवार को शिक्षक दिवस होने के चलते अधिकतर निजी स्कूलों ने छुट्टी की हुई थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार, शहर में छह स्थानों पर रोडवेज बसें खड़ी की गई हैं। बारिश के बाद जलभराव होने पर स्कूली बच्चों को इन बसों के माध्यम से निकालकर घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा सके। -प्रमोद नांदल, ट्रैफिक मैनेजर (टीएम), गुरुग्राम बस डिपो