{"_id":"6ac3c1e33b6cfe8c6f0d3975","slug":"video-global-tender-worth-166253-crore-for-old-gurugram-metro-phase-ii-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो: दूसरे चरण के लिए 1662.53 करोड़ का ग्लोबल टेंडर, 30 महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो: दूसरे चरण के लिए 1662.53 करोड़ का ग्लोबल टेंडर, 30 महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य
ओल्ड गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार परियोजना को गति देने के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने दूसरे चरण के सिविल कार्यों के लिए 1662.53 करोड़ रुपये का ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी के बीच सेक्टर-9 मेट्रो स्टेशन को छोड़कर उसके आगे से सेक्टर सात से साइबर सिटी तक वायाडक्ट और एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। परियोजना को पूरा करने के लिए 30 महीने की अवधि तय की गई है। बोली जमा करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो निर्माण और बसई से सेक्टर-101, द्वारका एक्सप्रेसवे तक स्पर लाइन का काम चल रहा है। पहले चरण में 14 स्टेशन बनाए जाने हैं। दूसरे चरण में सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-5, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5 और साइबर सिटी स्टेशन का निर्माण शामिल है। ओल्ड गुरुग्राम को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन की कुल लंबाई 28.05 किलोमीटर होगी। इस पर 27 स्टेशन प्रस्तावित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।