{"_id":"6ac36cc9bbda0157640eec57","slug":"video-nhm-employees-registered-their-protest-by-wearing-black-ribbons-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: मुरादनगर में काला फीता बांधकर एनएचएम कर्मचारियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: मुरादनगर में काला फीता बांधकर एनएचएम कर्मचारियों ने जताया विरोध
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों ने सोमवार को आंदोलन के दूसरे चरण के तहत काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार से समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग पूरी करने की अपील की।
एनएचएम कर्मचारी संघ के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर काम किया और अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में एमएमजी अस्पताल, सभी अर्बन पीएचसी, सीएचसी मुरादनगर, सीएचसी मोदीनगर, भोजपुर, बम्हेटा और डीसीएच संजय नगर समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने कहा कि एनएचएम के तहत लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं मिल रहा है। साथ ही नियमितीकरण की मांग भी लंबित है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन के तहत विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। एनएचएम कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष हिमानी कौशिक और जिला महामंत्री डॉ. चेतन वर्मा ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं और सरकार से जल्द समाधान की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।