फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Flyover and underpass from Ambience Mall to Cyber City get NHAI approval

गुरुग्राम: दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास फ्लाईओवर और अंडरपास को एनएचएआई की मंजूरी, 100 करोड़ होंगे खर्च

Sun, 04 Oct 2026 11:07 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 04 Oct 2026 11:07 AM IST
सार

प्रोजेक्ट डीपीआर के अनुसार पहले फेज में एंबियंस मॉल से डीएलएफ साइबर सिटी तक बनने वाले फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 32 पिलर बनाए जाएंगे। वहीं, दूसरे फेज में मौलसरी एवेन्यू रोड से दिल्ली की ओर जाने के लिए करीब 750 मीटर लंबा अंडरपास बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Flyover and underpass from Ambience Mall to Cyber City get NHAI approval
दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास फ्लाईओवर और अंडरपास को एनएचएआई की मंजूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) के पास स्थित एंबियंस मॉल से डीएलएफ साइबर सिटी तक फ्लाईओवर और मौलसरी एवेन्यू रोड से दिल्ली की ओर अंडरपास बनने की काम जल्द शुरू होगा। फ्लाईओवर और अंडरपास के निर्माण के प्रस्ताव को हरियाणा सरकार की ओर से मंजूरी के बाद अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से भी मंजूरी मिल गई है। 800 मीटर लंबे बनने वाले फ्लाईओवर को लेकर डीएलएफ की ओर से पहले ही मिट्टी के सैंपल लेने का कार्य शुरू किया जा चुका था।
विज्ञापन


डीएलएफ के इस प्रोजेक्ट पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। फ्लाईओवर के निर्माण से सर्विस रोड की चौड़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। एनएचएआई ने डीएलएफ द्वारा तैयार किए गए डिजाइन व प्रस्ताव को मंजूरी दे थी। प्रोजेक्ट डीपीआर के अनुसार पहले फेज में एंबियंस मॉल से डीएलएफ साइबर सिटी तक बनने वाले फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 32 पिलर बनाए जाएंगे। वहीं, दूसरे फेज में मौलसरी एवेन्यू रोड से दिल्ली की ओर जाने के लिए करीब 750 मीटर लंबा अंडरपास बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इन दोनों प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद साइबर हब, डीएलएफ फेज-3, नाथूपुर, सिकंदरपुर जाने वाले और उस साइड से दिल्ली की ओर आने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। दोनों प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद एनएच-48 की सर्विस रोड पर जाम नहीं लगेगा और शंकर चौक पर यातायात दबाव कम होगा। वर्तमान में एंबियंस मॉल और शंकर चौक पर जाम लगने के कारण हजारों वाहन चालकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में जाम से जूझते हैं वाहन चालक
एक सर्वे अनुसार दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर रोजाना करीब 3.60 लाख वाहनों का आवागमन होता है। इसमें से करीब 1.70 लाख वाहन दिल्ली से गुरुग्राम की ओर आते हैं। इनमें से अधिकतर वाहन एंबियंस मॉल से सर्विस रोड पर उतरकर डीएलएफ क्षेत्र की ओर जाते हैं। ऐसे में सुबह व शाम को पीक ऑवर्स के दौरान एंबियंस मॉल के पास जाम लगा रहता है और वाहन रेंग-रेंगकर चलते हैं। इससे वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहते हैं और अपने कार्यालय या घर पर जाने में देरी होती है।


फ्लाईओवर और अंडरपास को लेकर मंजूरी संबंधी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। डीएलएफ द्वारा इन दोनों प्रोजेक्ट को बनाया जाना है। - प्रांजल, डिप्टी जनरल मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed