{"_id":"6ac36ed24a416ade5c08c042","slug":"video-madakal-kalja-ma-harata-satata-ka-kamata-para-parava-matara-na-uthae-saval-makhaya-sacava-sa-jaca-ka-maga-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"गरीबों की सांसों का सौदा दवा और स्टेंट में कमीशनखोरी का आरोप, पूर्व मंत्री ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों की सांसों का सौदा दवा और स्टेंट में कमीशनखोरी का आरोप, पूर्व मंत्री ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने झांसी मेडिकल कॉलेज में दवा और हार्ट स्टेंट के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मुख्य सचिव से जांच की मांग की है। पूर्व मंत्री ने कहा कि झांसी बुंदेलखंड का केंद्र बिंदु है, जहां बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। मेडिकल कॉलेज में करीब 80 प्रतिशत दवाओं की आपूर्ति की जाती है, लेकिन कई जरूरी दवाएं समय पर उपलब्ध नहीं हो पातीं। उपलब्ध होने पर भी कई दवाओं की एक्सपायरी डेट नजदीक होती है। इसके चलते मरीजों को मजबूरी में बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
प्रदीप जैन आदित्य ने आरोप लगाया कि दवाओं की खरीद में मरीजों के हित के बजाय दवा माफियाओं को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जरूरत की सभी दवाएं मंगाने के बजाय चुनिंदा दवाओं की ही आपूर्ति की जा रही है।
हार्ट स्टेंट की कीमतों पर भी सवाल उठाते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि इसकी एमआरपी करीब 11 हजार से 39 हजार रुपये तक है। अन्य अस्पतालों में बेहतर गुणवत्ता का हार्ट स्टेंट करीब 22 हजार रुपये में लगाया जा रहा है, जबकि झांसी मेडिकल कॉलेज में मरीजों से 50 से 70 हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हार्ट स्टेंट की कीमत और उसके इस्तेमाल को लेकर पूरे देश में एक समान मानक होना चाहिए। पूर्व मंत्री ने मुख्य सचिव से मामले की जांच कराकर दवाओं और हार्ट स्टेंट की खरीद-फरोख्त में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को राहत दिलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।