{"_id":"6ac370d2e55d87acc103b249","slug":"video-mp-charanjit-channi-morinda-unjustified-electricity-bills-all-update-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सांसद चरणजीत चन्नी बोले-नाजायज बिजली बिलों का भुगतान न करें लोग, कांग्रेस सरकार बनते ही होंगे माफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद चरणजीत चन्नी बोले-नाजायज बिजली बिलों का भुगतान न करें लोग, कांग्रेस सरकार बनते ही होंगे माफ
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जिन लोगों के नाजायज बिजली बिल आ रहे हैं, वे फिलहाल इन बिलों का भुगतान न करें। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर ऐसे बिल पहले की तरह माफ कर दिए जाएंगे। चन्नी ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी मुफ्त योजनाओं के लिए पैसा जुटाने के उद्देश्य से लोगों को अधिक बिजली के बिल भेज रही है।
दिवाली के बाद निकाली जाएगी ‘पगड़ी संभाल यात्रा’
चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी के अभियान को जोरदार तरीके से चलाने के लिए उन्होंने पार्टी को दिवाली के बाद साइकिल यात्राएं निकालने का सुझाव दिया है। विचार-विमर्श के बाद श्री चमकौर साहिब से तलवंडी साबो और श्री अमृतसर साहिब तक साइकिल यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं का नाम ‘पगड़ी संभाल यात्रा’ रखा जाएगा और इसका मुख्य थीम ‘जवानी बचाओ, नशे छुड़ाओ’ होगा।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान नशे, कानून-व्यवस्था की स्थिति और गैंगस्टरवाद जैसे मुद्दों को लोगों के बीच उठाया जाएगा। इस साइकिल यात्रा में हर समय करीब 2,000 लोग शामिल होंगे। चन्नी ने कहा कि युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना तथा नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करना भी इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य होगा।
‘आप’ के विधायक ही बताएंगे पार्टी के अंदर के हालात : चन्नी
विधायक सतवीर सिंह मैसरखाना द्वारा शिक्षा क्रांति को लेकर उठाए गए सवालों पर चन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के आधे से अधिक विधायक आने वाले दिनों में खुद बताएंगे कि पार्टी के अंदर क्या हालात हैं। उन्होंने कहा कि आप के विधायक ही बताएंगे कि केजरीवाल एंड कंपनी ने पंजाब को किस तरह लूटा है।
चन्नी ने आरोप लगाया कि पंजाब में लूटपाट और हत्याओं की घटनाएं बढ़ गई हैं तथा आए दिन लोगों को गोलियां मारी जा रही हैं। उन्होंने इसके लिए आम आदमी पार्टी पर गैंगस्टरों को संरक्षण देने और उन्हें पार्टी में शामिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रोजाना नशे के कारण युवा अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।
11 से 14 अक्टूबर तक चमकौर साहिब में आंखों का कैंप
मोरिंडा में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए चन्नी ने श्री चमकौर साहिब में आंखों का मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को घर से लाकर आंखों का मुफ्त इलाज करवाने के बाद उसे वापस घर तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी होगी।
उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए लंगर सहित हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह शिविर 11, 12, 13 और 14 अक्टूबर को लगाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।