{"_id":"696f5c4cb6265a93e10e59f1","slug":"video-entry-of-heavy-and-commercial-vehicles-into-delhi-will-remain-closed-for-two-days-2026-01-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: दो दिन के लिए भारी और कमर्शियल वाहनों का दिल्ली में रहेगा प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: दो दिन के लिए भारी और कमर्शियल वाहनों का दिल्ली में रहेगा प्रवेश बंद
गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए दो दिन के लिए भारी और कमर्शियल वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान भारी वाहनों को पचगांव चौक से ही केएमपी एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों के बीच दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। हालांकि जरूरत का सामान ले जाने वाले वाहनों पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं रहेगा।
22 जनवरी को शाम पांच बजे से 23 जनवरी दोपहर 1:30 बजे तक और 25 जनवरी शाम पांच बजे से 26 जनवरी दोपहर 1:30 बजे तक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शहर से निकलने वाले भारी वाहनों को हीरो-होंडा चौक, शंकर चौक, महरौली बॉर्डर, सोहना, पटौदी, फर्रुखनगर से ही दूसरे रास्तों पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। हालांकि दूध, सब्जियां, फल, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, एयरपोर्ट पैसेंजर के वाहन और अन्य जिलों व राज्यों की ओर जाने वाले वाहन बिना रुकावट के पंचगांव चौक से केएमपी एक्सप्रेस वे का उपयोग कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।