{"_id":"696f01a59a21424bf0074e8d","slug":"video-baghpat-accident-on-delhi-akshardham-access-controlled-road-due-to-dense-fog-2026-01-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: दिल्ली-अक्षरधाम एक्सेस कंट्रोल रोड पर बड़ा हादसा, कोहरे के कारण कई वाहन टकराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: दिल्ली-अक्षरधाम एक्सेस कंट्रोल रोड पर बड़ा हादसा, कोहरे के कारण कई वाहन टकराए
दिल्ली-अक्षरधाम से बागपत तक बने एक्सेस कंट्रोल मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे और बेहद कम विजिबिलिटी के कारण एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह दुर्घटना बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर मसूरी गांव के पास हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एनएचएआई और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मौके पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा और कम विजिबिलिटी बताया जा रहा है।
फिलहाल मार्ग पर यातायात को नियंत्रित कर लिया गया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का कार्य जारी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।