{"_id":"6a242d6ce1ae07b3a10e47a8","slug":"video-dog-feeding-area-built-for-stray-dogs-in-raheja-arthwa-society-of-gurugram-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रहेजा अर्थवा सोसाइटी में नई पहल: आवारा कुत्तों के लिए बना डॉग फीडिंग एरिया, सुरक्षा और स्वच्छता पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहेजा अर्थवा सोसाइटी में नई पहल: आवारा कुत्तों के लिए बना डॉग फीडिंग एरिया, सुरक्षा और स्वच्छता पर फोकस
न्यू गुरुग्राम सेक्टर 109 स्थित रहेजा अर्थवा सोसाइटी में घूमने वाले आवारा कुत्तों को भोजन कराने के लिए एक अलग डॉग फीडिंग एरिया बनाया किया गया है। सोसाइटी प्रबंधन की ओर से यह कदम निवासियों की सुविधा और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। निर्धारित स्थान पर लोग कुत्तों को भोजन डाल सकते है, जिससे सोसाइटी के अन्य हिस्सों में डॉग फीडिंग से होने वाली असुविधाओं को कम हो सकेंगे। वहीं कई बार सोसाइटी में घूमने वाले कुत्ते बच्चों और बुजुर्गाें को काट भी लेते है। इससे भी लोगों को निजात मिलने की उम्मीद है।
कई बार सार्वजनिक स्थानों, पार्कों और प्रवेश, बेसमेंट और लिफ्ट के पास कुत्तों को भोजन दिए जाने से निवासियों और पशु प्रेमियों के बीच विवाद की स्थिति बन जाती थी। साथ ही जगह-जगह गंदगी से भी लोग परेशान है। इस समस्या के समाधान के लिए एक अलग स्थान चिन्हित कर एक कमरा और जगह बनाया किया गया है, जिसमें नियमित रूप से कुत्तों को भोजन कराया जा सकेगा। इस स्थान पर साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जाएगी।
सोसाइटी के अध्यक्ष पुष्पा वर्मन ने बताया है कि सोसाइटी में आवारा कुत्तों से सुरक्षा और डॉग बाईट के करीब 45 शिकायत आरडब्ल्यूए को निवासियों ने लिखित में दी है। वहीं कई शिकायत व्हाट्सएप और ई-मेल पर भी आए है। बच्चों और बुजुर्गाें की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोसाइटी में आवारा कुत्तों को भोजन कराने के लिए एक अलग डॉग फीडिंग एरिया बनाया गया है। इससे पशु प्रेमी भी सोसाइटी के अंदर नहीं कुत्तों को खाना खिला सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।