फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   UPSC CDS and NDA exams to be held at 34 centers.

Gurugram News: 34 केंद्रों पर होंगी यूपीएससी की सीडीएस व एनडीए परीक्षाएं

Sat, 12 Sep 2026 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
UPSC CDS and NDA exams to be held at 34 centers.
केंद्रों पर सुरक्षा और नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश
विज्ञापन

नंबर गेम -11896 अभ्यर्थी होंगे शामिल

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से 13 सितंबर को आयोजित होने वाली सीडीएस और एनडीए की परीक्षाएं को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए शुक्रवार को लघु सचिवालय में सीईओ जिला परिषद सुमित कुमार की अध्यक्षता में सेंटर सुपरवाइजर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की बैठक हुई। इसमें परीक्षा से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सीईओ सुमित कुमार ने कहा कि परीक्षा का आयोजन संवेदनशील कार्य है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यूपीएससी की ओर से निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी अधिकारी को किसी प्रक्रिया को लेकर कोई शंका है तो उसे परीक्षा से पहले ही दूर कर लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को जिले में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 11,896 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। सीडीएस परीक्षा तीन चरणों और एनडीए परीक्षा दो चरणों में होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। बैठक में यूपीएससी की ओर से सेक्शन ऑफिसर प्रांजल वर्मा, सहायक सेक्शन ऑफिसर चिरंजीवी दीपक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed