Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Commuters face increased difficulties on the Delhi-Jaipur Highway due to flyover construction in Manesar
{"_id":"6a1719a2238870bed00fe689","slug":"video-commuters-face-increased-difficulties-on-the-delhi-jaipur-highway-due-to-flyover-construction-in-manesar-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: मानेसर में फ्लाईओवर निर्माण के चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बढ़ी लोगों की परेशानी, देखें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: मानेसर में फ्लाईओवर निर्माण के चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बढ़ी लोगों की परेशानी, देखें रिपोर्ट
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण स्थल पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं होने और सड़क पर फैली मिट्टी के कारण धूल उड़ रही है। इससे हाईवे से गुजरने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है।
निर्माण कार्य के चलते कई जगह सड़क संकरी हो गई है, जिससे जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले सुबह और शाम के समय ही जाम लगता था, लेकिन अब दोपहर में भी वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। खासकर ऑफिस जाने वाले लोगों और ट्रक चालकों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से मानेसर में भी फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। हाईवे पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत देना और सड़क पार करने में सुविधा उपलब्ध कराना है। फिलहाल राठीवास, बिलासपुर और धारूहेड़ा के पास हाईवे पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
निर्माण के दौरान सड़क पर डाली जा रही मिट्टी और मलबे के कारण आसपास धूल का गुबार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से प्रदूषण बढ़ रहा है और लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।