{"_id":"6a9ecaf3840ba3e5c00707cb","slug":"road-closed-sewer-open-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100322-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क बंद, सीवर खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क बंद, सीवर खुला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। कस्बे के मुख्य मार्गों में से एक फाजिलपुर रोड पिछले कई दिन से बंद पड़ा है। नपा द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के सड़क को खोदे जाने से आमजन का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाजार जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कस्बे में चारों ओर खुदाई का काम चल रहा है। कहीं निर्माण कार्य के नाम पर सड़कें खोदी गई हैं तो कहीं नाला खुदाई के नाम पर गहरे गड्ढे खोद कर छोड़ दिए गए हैं। फाजिलपुर रोड को भी इसी तरह खोदकर बंद कर दिया गया है। सबसे बड़ी लापरवाही सीवरेज व्यवस्था को लेकर सामने आई है। अधिकांश सीवरेज के ढक्कन या तो खुले पड़े हैं या टूटे हुए हैं। रात के समय तो यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। पिछले कुछ दिनों में कई राहगीर, बाइक सवार और बुजुर्ग इन खुले मैनहोल में गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
नपा की अनदेखी से लोगों में रोष
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि रास्ता बंद होने से उनकी बिक्री पर असर पड़ा है। लोगों ने बताया कि नगर पालिका ने न तो कोई वैकल्पिक मार्ग का बोर्ड लगाया है और न ही काम जल्द पूरा करने की कोई समय-सीमा बताई है। लोगों को कीचड़ और मलबे के बीच से जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि फाजिलपुर रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, टूटे हुए सीवरेज ढक्कनों को तुरंत बदला जाए और जब तक काम पूरा नहीं होता, जनता के लिए एक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए।